चरपोखरी में युवक की गला रेत कर हत्या

आरा : चरपोखरी थाना क्षेत्र में एक युवक की धारदार हथियार से गला रेत कर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गयी. हत्या करने के बाद शव को मालिकपुर के बधार में फेंक दिया, जहां से चरपोखरी पुलिस ने शव को बरामद किया. शव मिलने की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गयी. आसपास […]
आरा : चरपोखरी थाना क्षेत्र में एक युवक की धारदार हथियार से गला रेत कर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गयी. हत्या करने के बाद शव को मालिकपुर के बधार में फेंक दिया, जहां से चरपोखरी पुलिस ने शव को बरामद किया. शव मिलने की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गयी. आसपास के लोगों की भीड इक्ट्ठा हो गयी. पुलिस ने युवक की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी. पुलिस मामला दर्ज करते हुए आगे की जांच में जुट गयी है.
शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया. इस संबंध में चरपोखरी थानाध्यक्ष कुंवर गुप्ता ने बताया कि युवक की हत्या धारदार हथियार से रेत कर की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










