रुपये भरा बैग ले फरार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Mar 2016 5:49 AM (IST)
विज्ञापन

बाइक सवार उचक्कों ने िदया घटना को अंजाम कुछ िदन पहले भी हुई थी िछनतई की घटना आरा : नवादा थाना क्षेत्र के मदन जी का हाता के समीप बाइक सवार उचक्के रुपये से भरे बैग लेकर फरार हो गये. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर पुलिस ने मामले की जांच में जुट गयी […]
विज्ञापन
बाइक सवार उचक्कों ने िदया घटना को अंजाम
कुछ िदन पहले भी हुई थी िछनतई की घटना
आरा : नवादा थाना क्षेत्र के मदन जी का हाता के समीप बाइक सवार उचक्के रुपये से भरे बैग लेकर फरार हो गये. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर पुलिस ने मामले की जांच में जुट गयी है. मिली जानकारी के अनुसार सिकरहटा थाना क्षेत्र के डारीडीह गांव निवासी केदार नारायण लाल बैग में रुपये लेकर अपने घर जा रहे थे. जैसे ही वे एक निजी विद्यालय के समीप पहुंचे, वैसे ही बाइक सवार दो उचक्कों ने उनकी हाथ से बैग छीनकर फरार हो गये.
पुलिस मामले की जांच करते हुए घटना में शामिल अपराधियों की गिरफतारी को लेकर छापेमारी कर रही है. अब तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज होने की सूचना नहीं है. वहीं बैग में कितनी रुपये थी, इसका पता नहीं चल पाया है. बता दें कि जिले में इन दिनों बाइक सवार गिरोह द्वारा आये दिन इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. गत दिनों एक चावल व्यवसायी से भी ओवर ब्रिज के समीप से दो बाइक सवार उचक्कों ने दो लाख रुपये लेकर फरार हो गये थे.
ट्रैक्टर की चोरी, मामला दर्ज
सरैया. कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के पिपरपाती गांव से बीती रात अज्ञात चोरों ने मोहन यादव का एक ट्रैक्टर की चोरी कर ली. इस घटना के बाद वाहन मालिक के द्वारा स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस मामले की जांच करते हुए घटना में शामिल चोरों की गिरफतारी के लिए छापेमारी कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार रात्रि पहर मोहन यादव अपने घर के समीप ट्रैक्टर को खड़ा किये थे. इसी दौरान चोरों ने ट्रैक्टर की चोरी कर ली.
साक्षरता के महत्व की दी जानकारी
कोइलवर. मानो बैजनाथ हाइस्कूल, कुल्हड़िया के प्रांगण में नाबार्ड के सौजन्य एवं बिहार ग्रामीण बैंक शाखा सकड्डी व सुरौधा कॉलोनी, कोइलवर के सौजय से वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया़ इस मौके पर डीडीएम, नाबार्ड संजीव सिन्हा , शाखा सकड्डी के प्रबंधक अभिषेक रंजन, सुरौधा प्रबंधक अजय श्रीवास्तव ने जागरूकता कार्यक्रम में वित्तीय साक्षरता की जानकारी दी़
सकड्डी के प्रबंधक ने उपस्थित जनसमुदाय एवं बच्चों के बीच कविता के माध्यम से बैंकों की भूमिका एव वित्तीय साक्षरता के महत्व को बताया़ नाटक मंडली ने नुक्कड़ नाटक के द्वारा वित्तीय समावेशन, साक्षरता एवं जागरूकता पर प्रकाश डाला़ इस दौरान उपस्थित छात्रों के बीच क्विज का आयोजन किया गया़
इसमें छात्रों को पुरस्कार वितरण किया गया़ इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक व शिक्षक उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










