तोड़फोड़ करनेवाले छात्रों पर प्राथमिकी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Mar 2016 7:42 AM (IST)
विज्ञापन

आरा : एमएमपी के जवानों द्वारा छात्रों की पिटाई के बाद छात्रों और असामाजिक तत्वों के द्वारा की गयी तोड़फोड़ व पथराव के मामले में पुलिस ने कड़ा रूख अख्तियार किया है. इस मामले में नवादा थाने में आठ नामजद सहित ढाई सौ अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस प्राथमिकी के बाद नामजदों […]
विज्ञापन
आरा : एमएमपी के जवानों द्वारा छात्रों की पिटाई के बाद छात्रों और असामाजिक तत्वों के द्वारा की गयी तोड़फोड़ व पथराव के मामले में पुलिस ने कड़ा रूख अख्तियार किया है. इस मामले में नवादा थाने में आठ नामजद सहित ढाई सौ अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस प्राथमिकी के बाद नामजदों की गिरफतारी को लेकर छापेमारी कर रही है.बता दें कि ग्रुप डिस्कशन कर रहे छात्रों को एमएमपी के जवानों ने गुरुवार को पिटाई कर दी थी. इसके बाद छात्रों का गुस्सा भड़क उठा था. इसके बाद सांस्कृतिक भवन के समीप सड़क जाम कर यातायात को बाधित कर दिया था. छात्रों के समर्थन में कई छात्र संघ के नेता भी उतर आये थे. छात्रों ने इस दौरान जम कर तोड़फोड़ की थी, जिससे कुछ देर के लिए जज कोठी मोड़ से लेकर सांस्कृतिक भवन तक अराजकता का माहौल कायम हो गया था. आक्रोशित छात्रों ने यातायात के लिए लगाये गये डिवाइडर और पुलिस केबिन को क्षतिग्रस्त कर दिया था.
फुटेज के आधार पर छात्रों को तलाश रही पुलिस
तोड़फोड़ के दौरान पुलिस ने कई छात्रों का वीडियो बनाया है, जिसके आधार पर उन्हें चिह्नित करने का कार्य किया जा रहा है. पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा ने बताया कि ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. जो भी दोषी होंगे, उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










