होमियोपैथ चिकित्सक के घर छापेमारी

Published at :18 Mar 2016 5:21 AM (IST)
विज्ञापन
होमियोपैथ चिकित्सक के घर छापेमारी

आरा : औषधि निरीक्षक की टीम ने नगर थाने के मारुतिनगर स्थित होमियोपैथ चिकित्सक के घर छापेमारी की. इस दौरान एल्कोहलयुक्त औषधि की 200 बोतलें बरामद की गयीं. जांच के बाद अगर दवाओं में किसी प्रकार की गड़बड़ी पायी जाती है, तो चिकित्सक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. इस संबंध में औषधि निरीक्षक अजय […]

विज्ञापन

आरा : औषधि निरीक्षक की टीम ने नगर थाने के मारुतिनगर स्थित होमियोपैथ चिकित्सक के घर छापेमारी की. इस दौरान एल्कोहलयुक्त औषधि की 200 बोतलें बरामद की गयीं. जांच के बाद अगर दवाओं में किसी प्रकार की गड़बड़ी पायी जाती है, तो चिकित्सक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. इस संबंध में औषधि निरीक्षक अजय कुमार रसिक ने बताया कि अवैध दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने को लेकर स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर यह छापेमारी की गयी. बता दें कि इसके पहले भी कई दुकानों पर टीम द्वारा छापेमारी की जा चुकी है.

चलाये गये इस अभियान से दवा दुकानदारों में हड़कंप व्याप्त है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन