बरौनी में आग लगा कर महिला ने की आत्महत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Mar 2016 4:23 AM (IST)
विज्ञापन

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप बरौनी : तेघड़़ा थाना क्षेत्र के बदलपुरा गांव में मंगलवार को घरेलू कलह से तंग आकर लगभग 22 वर्षीया विवाहिता ने शरीर में आग लगा कर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया. तेघड़ा के थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने […]
विज्ञापन
परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
बरौनी : तेघड़़ा थाना क्षेत्र के बदलपुरा गांव में मंगलवार को घरेलू कलह से तंग आकर लगभग 22 वर्षीया विवाहिता ने शरीर में आग लगा कर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया. तेघड़ा के थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि बदलपुरा गांव में शरीर में आग लगने से कारण एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.
मृतका की पहचान तेघड़ा बदलपुरा गांव निवासी रामबाबू दास की पत्नी सीता देवी के रूप में की गयी है. पुलिस ने बताया कि मृतका के परिजनों ने ससुरालवालों पर दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाया है. तेघड़ा थाने में मृतका के परिजनों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया समाचार लिखे जाने तक चल रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










