बम और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

आरा : उदवंतनगर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक बस से दो बम और सात कारतूसों के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. एसपी नवीन चंद्र झा के निर्देश पर प्रशिक्षु एसपी दया शंकर उदवंतनगर थाना पहुंच पूछताछ कर रहे हैं. पुलिस यह जानने में जुटी हुई है कि गिरफ्तार व्यक्ति नक्सली तो […]
आरा : उदवंतनगर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक बस से दो बम और सात कारतूसों के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. एसपी नवीन चंद्र झा के निर्देश पर प्रशिक्षु एसपी दया शंकर उदवंतनगर थाना पहुंच पूछताछ कर रहे हैं. पुलिस यह जानने में जुटी हुई है कि गिरफ्तार व्यक्ति नक्सली तो नहीं है. पुलिस को सूचना मिली थी कि एक यात्री बस से भारी मात्रा में हथियार ले जाया जा रहा है. पुलिस ने उदवंतनगर के समीप वाहन चेंकिग अभियान चलाया.
इस दौरान बस को रोक कर जब तलाशी ली गयी, तो झोले में रखे एक व्यक्ति के पास से दो बम और सात कारतूस मिले. बम की जांच के लिए पटना से टीम को भी बुलाया गया है. दो बम बरामद होने के मामले में पुलिस कई बिंदुओं पर पूछताछ कर रही है. पंचायत चुनाव के दौरान गड़बड़ी फैलाने के उद्देश्य से बम को मंगाया जा रहा था. पुलिस की मानें, तो इस मामले में कई और लोगों के नाम सामने आ सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










