राजग महिला मोरचा का समाहरणालय पर धरना

Published at :28 Feb 2016 3:55 AM (IST)
विज्ञापन
राजग महिला मोरचा का समाहरणालय पर धरना

आरा़ : राजग गंठबंधन के बैनर तले महिलाओं पर अत्याचार एवं राजद विधायक राजवल्लभ यादव की गिरफ्तारी को लेकर समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना भाजपा, लोजपा, रालोसपा के महिला मोरचा द्वारा दिया गया़ धरना की अध्यक्षता भाजपा महिला मोरचा की जिलाध्यक्ष आशा कुशवाहा, संचालन रालोसपा महासचिव आरती पांडेय, एवं धन्यवाद ज्ञापन लोजपा महिला मोरचा […]

विज्ञापन

आरा़ : राजग गंठबंधन के बैनर तले महिलाओं पर अत्याचार एवं राजद विधायक राजवल्लभ यादव की गिरफ्तारी को लेकर समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना भाजपा, लोजपा, रालोसपा के महिला मोरचा द्वारा दिया गया़ धरना की अध्यक्षता भाजपा महिला मोरचा की जिलाध्यक्ष आशा कुशवाहा, संचालन रालोसपा महासचिव आरती पांडेय, एवं धन्यवाद ज्ञापन लोजपा महिला मोरचा जिलाध्यक्ष सरस्वती पासवान ने किया़

वक्ताओं ने कहा कि राजद विधायक राजवल्लभ यादव को बचाने में नीतीश कुमार एवं लालू प्रसाद सह दे रहे है, उन्हीं के इशारे पर गिरफ्तारी नहीं हुई है़ जब से महागठबंधन कीसरकार बनी है महिलाओं पर अत्याचार बढा है़ धरना के बाद मांग से संबंधित ज्ञापन एसडीओ को सौंपा गया़ इस मौके पर उर्मिला चौधरी, कुसुम देवी, सावित्री देवी, निर्मलादेवी, सीता देवी, जीरा देवी, शिव कुमारी देवी, मीरा यादव, प्रतिभा सिंह आदि थी़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन