वाहन लूट गिरोह का मुखिया हुआ गिरफ्तार

Published at :26 Feb 2016 2:00 AM (IST)
विज्ञापन
वाहन लूट गिरोह का मुखिया हुआ गिरफ्तार

आरा : वाहन लूट गिरोह का मुखिया निकला मुखिया पुत्र. गुरुवार को धनगाई पुलिस ने शिवपुर मोड़ के समीप छापेमारी कर वाहन लूट गिरोह के मास्टर मांइड मुखिया पुत्र पप्पू सम्राट को धर दबोचा.पकड़े गये मुखिया पुत्र से पुलिस पूछताछ कर रही है. इस संबंध में पुलिस ने बताया की 20 जनवरी को एनएच 30 […]

विज्ञापन

आरा : वाहन लूट गिरोह का मुखिया निकला मुखिया पुत्र. गुरुवार को धनगाई पुलिस ने शिवपुर मोड़ के समीप छापेमारी कर वाहन लूट गिरोह के मास्टर मांइड मुखिया पुत्र पप्पू सम्राट को धर दबोचा.पकड़े गये मुखिया पुत्र से पुलिस पूछताछ कर रही है. इस संबंध में पुलिस ने बताया की 20 जनवरी को एनएच 30 पर वाहनों को लूटे जाने की सूचना मिली थी,जिसके आधार पर पुलिस ने वहां छापेमारी की तो वाहन लूट गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया,

जबकि गिरोह का मास्टर मांइड भागने में सफल रहा था.पकड़े गये सदस्यों ने बताया कि गिरोह का मुख्य सरगना हेमतपुर के मुखिया दारा यादव का पुत्र पप्पु सम्राट है.जिसके बाद से ही पुलिस उसकी गिरफ्तारी को लेकर लगी हुयी थी.जैसे ही पुलिस को सूचना मिली की पप्पु सम्राट फिर किसी घटना को अंजाम देने के लिए शिवपुर के समीप आया हुआ है.

सूचना के साथ ही वहां पर छापेमारी की गयी जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया.पुलिस का मानना है कि वाहन लूट कांड के कई मामले का खुलासा हो सकता है.गिरफ्तार पप्पु पर जगदीशपुर और धनगाई थाना में लूटपाट , मारपीट करने से संबंधित कई मामले दर्ज है .वह जेल भी जा चुका है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन