वाहन चेकिंग के दौरान हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार

Published at :09 Dec 2015 6:06 AM (IST)
विज्ञापन
वाहन चेकिंग के दौरान हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार

आरा : एसपी के निर्देश पर जिले में क्राइम कंट्रोल को लेकर नियमित रूप से चलाये जा रहे वाहन चेकिंग अभियान का असर दिखने लगा है. मंगलवार को पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान गांगी के समीप से एक अपराधी को हथियार व कारतूस के साथ धर दबोचा. पकड़ा गया अपराधी पर नवादा व कोइलवर […]

विज्ञापन

आरा : एसपी के निर्देश पर जिले में क्राइम कंट्रोल को लेकर नियमित रूप से चलाये जा रहे वाहन चेकिंग अभियान का असर दिखने लगा है. मंगलवार को पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान गांगी के समीप से एक अपराधी को हथियार व कारतूस के साथ धर दबोचा. पकड़ा गया अपराधी पर नवादा व कोइलवर में कई आपराधिक मामले दर्ज है.

आर्म्स एक्ट के मामले में पहले भी जेल जा चुका है. सदर एसडीपीओ संजय कुमार ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के गांगी के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. उसी दौरान एक पिस्टल और तीन कारतूस के साथ कोइलवर थाना क्षेत्र के सकड्डी गांव निवासी प्रभु पांडेय को गिरफ्तार किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन