सरकारी अस्पतालों में आज से मिलेगा आइटीवी का टीका

पीरो : भारत को पोलियों वायरस से पूरी तरह सुरक्षित करने के लिए सरकार की ओर से टीकाकरण की शुरुआत की जा रही है़ इसके तहत मंगलवार को पीरो के स्वास्थ्य केंद्र में एक समारोह के दौरान इस नये टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत की जायेगी़ पोलियो से पूरी तरह सुरक्षित करने के लिए तैयार किये […]
पीरो : भारत को पोलियों वायरस से पूरी तरह सुरक्षित करने के लिए सरकार की ओर से टीकाकरण की शुरुआत की जा रही है़ इसके तहत मंगलवार को पीरो के स्वास्थ्य केंद्र में एक समारोह के दौरान इस नये टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत की जायेगी़
पोलियो से पूरी तरह सुरक्षित करने के लिए तैयार किये गये इस टीके के बारे में जानकारी देते हुए स्वास्थ्य प्रबंधक शिवशंकर कुमार ने बताया कि इन एक्टिवेटेड पोलियो वायरस वैक्सिन(आइटीवी) नामक यह टीका साढ़े तीन माह के बच्चों को ओरल पोलियो ड्राप की तीसरी खुराक के साथ दी जायेगी़
इस टीके की गुणवत्ता के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि यह टीका पोलियो वारयस के फैलने के किसी भी संभावना को पूरी तरह समाप्त करने में सक्षम साबित हुई है़ इस प्रकार के टीके का उपयोग काफी पहले से गिने चुने अस्पतालों में किया जा रहा है,
लेकिन अब सरकार अपने स्तर से इस टीके को आम लोगों तक पहुंचाने का प्रयास शुरू कर रही है़ टीकाकरण अभियान के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि इस टीके के प्रयोग से पोलियो जेसी घातक बीमारी की छोटी से छोटी संभावना पर भी पूरी तरह रोक लग जायेगी़
उन्होने बताया कि आइवीपी बच्चों में पोलियो वायरस से लड़ने की क्षमता बढ़ाने के साथ उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है़ अस्पताल प्रबंधक ने बताया कि मंगलवार को इस कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत के बाद आइपीवी टीके को स्वास्थ्य केंद्र, उपकेंद्र और स्वास्थ्य अतिरिक्त केंद्रों पर उपलब्ध कराया जायेगा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










