अजीमाबाद में बिहार के सिम से करता था बात
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Dec 2015 3:37 AM (IST)
विज्ञापन

आरा : पाक जासूस एजाज के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी जुटाने में भोजपुर पुलिस जुट गयी है. अब तक जो भी पुलिस को उसके बारे में जानकारी मिली है उससे भी कई बातें सामने आयी हैं. एजाज ने दो सिम ले रखी थी एक सिम से अजीमाबाद यानी अपने ससुराल बात करता था, […]
विज्ञापन
आरा : पाक जासूस एजाज के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी जुटाने में भोजपुर पुलिस जुट गयी है. अब तक जो भी पुलिस को उसके बारे में जानकारी मिली है उससे भी कई बातें सामने आयी हैं. एजाज ने दो सिम ले रखी थी एक सिम से अजीमाबाद यानी अपने ससुराल बात करता था, जबकि दूसरे सिम से पाक में बैठे अपने आका से बात करता था, जो भी इन दोनों के बीच में बात होती थी वह कोड वर्ड में होता था. हर एक बात का अपना एक मतलब होता था, जिसे वहीं दोनों समझ सकते थे.
आसमां ने बताया कि वह पढ़ने-पढ़ाने की बात हमेशा करता था पूछने पर बात से मुकर जाता था. स्थानीय पुलिस भी सिम और नंबर की जानकारी जुटाने में लगी हुई है. इस मामले में जल्द ही आसपास के मोबाइल और सिम विक्रेता से भी पूछताछ कर सकती है. आसमां ने बताया कि एजाज के बारे में जब भी कुछ जानने की कोशिश करती, दूसरे बातों में उलझा कर रख देता था.
भोजपुर में अब तक उसके संपर्क में कौन-कौन लोग हैं उसका पता नहीं चल पाया है. पुलिस भी शमशेर और उसके परिवार के हर गतिविधि पर नजर रखे हुए है.
डेढ़ साल में अब तक कितने से मिला भोजपुर में एजाज : शादी के बाद काफी दिन तक एजाज कपड़ा बेचने का काम किया है. इस दौरान वो क्या-क्या किया है और किन-किन लोगों से मिला है इसकी भी जांच की जा रही है.
अपने नेटवर्क को मजबूत करने को लेकर कई युवाओं को प्रलोभन देने की बात भी लोग दबी जुबान से कर रहे हैं. लेकिन कोई कुछ खुल कर बोलने के लिए तैयार नहीं है. वहीं इस मामले में पुलिस भी जांच कर रही है .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










