भोजपुर में रह आइएसआइ की जड़ कर रहा था मजबूत

Published at :07 Dec 2015 2:13 AM (IST)
विज्ञापन
भोजपुर में रह आइएसआइ की जड़ कर रहा था मजबूत

आरा : मेरठ से पकड़े गये पाक जासूस एजाज को लेकर रोज नये खुलासे हो रहे हैं. डेढ़ साल तक पाक जासूस एजाज उर्फ कलाम भोजपुर के अजीमाबाद में रहा. इस दौरान उसने अजीमाबाद के शमशेर की तलाकशुदा बेटी आसमां से शादी की थी. शादी के बाद उस क्षेत्र में भी आइएसआइ की जड़ें मजबूत […]

विज्ञापन

आरा : मेरठ से पकड़े गये पाक जासूस एजाज को लेकर रोज नये खुलासे हो रहे हैं. डेढ़ साल तक पाक जासूस एजाज उर्फ कलाम भोजपुर के अजीमाबाद में रहा. इस दौरान उसने अजीमाबाद के शमशेर की तलाकशुदा बेटी आसमां से शादी की थी. शादी के बाद उस क्षेत्र में भी आइएसआइ की जड़ें मजबूत करने में जुटा हुआ है.

उसके संपर्क में कई युवा भी हैं, जिनकी स्थानीय पुलिस भी तनाश कर रही है. प्रतिदिन शमशेर और उसके परिवार के लोगों से अलग- अलग पूछताछ की जा रही है. शुक्रवार को पुलिस ने शमशेर तथा उसकी बेटी आसमां और उसके परिवार के लोगों से बैंक खातों की जानकारी ली थी. वहीं, पुलिस उसके परिवार की हर गतिविधि पर नजर रख रही है.

डेढ़ साल तक एजाज भोजपुर के अजीमाबाद और सहार थाना क्षेत्र के नाढ़ी में भी रहा है. शादी के बाद से वह अजीमाबाद में रहने लगा था. अजीमाबाद के लोग इस मामले में कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं है कि उसके बारे में कोई कुछ नहीं जानता है. शमशेर के आस-पास रहनेवाले लोगों के परिवार काफी पढ़े-लिखे हैं.

कभी भी पूछताछ के लिए आ सकती है एसटीएफ की टीम : पाक जासूस एजाज के बारे में और जानकारी जुटाने के लिए एसटीएफ की टीम कभी भी पूछताछ के लिए अजीमाबाद स्थित उसकी ससुराल जा सकती है़ इस दौरान स्थानीय पुलिस ने परिवार के सभी लोगों को गांव में ही रहने की बात कही है. इधर, उनकी हर गतिविधि पर भी नजर रखी जा रही है.
एसटीएफ को लगता है कि यहां आने के बाद एजाज के बारे में कई और चौकानेवाली जानकारियां मिल सकती हैं. वहीं, एजाज ने एसटीएफ को इस इलाके में भी आइएसआइ के संपर्क में युवाओं के होने की बात कही है, जिसके आधार पर एसटीएफ की टीम पूछताछ के लिए जल्द ही आरा आयेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन