संचिका अपडेट नहीं, एसपी ने थानाध्यक्ष को लगायी फटकार

आरा : पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा ने रविवार को धनगाई थाने का निरीक्षण किया. इस दौरान संचिका अपडेट नहीं रहने पर एसपी ने थानेदार को फटकार लगायी. उन्होंने कहा कि कार्य में कोताही कतई बरदाश्त नहीं की जायेगी. साथ ही लंबित पड़े कांडों के निष्पादन जल्द-से-जल्द करने का निर्देश दिया. एसपी ने कहा कि […]
आरा : पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा ने रविवार को धनगाई थाने का निरीक्षण किया. इस दौरान संचिका अपडेट नहीं रहने पर एसपी ने थानेदार को फटकार लगायी. उन्होंने कहा कि कार्य में कोताही कतई बरदाश्त नहीं की जायेगी. साथ ही लंबित पड़े कांडों के निष्पादन जल्द-से-जल्द करने का निर्देश दिया. एसपी ने कहा कि क्षेत्र में नियमित रूप से वाहन चेकिंग अभियान चलाएं.
वहीं, आपराधिक घटनाओं की सूचना तुरंत अपने वरीय अधिकारियों को दें, ताकि विधि-व्यवस्था की समस्या न उत्पन्न हो सके. इस दौरान उन्होंने एक-एक कर सभी संचिकाओं का निरीक्षण किया. साथ ही हाल के दिनों में घटित कांडों में अब तक हुए अनुसंधान की जानकारी ली गयी. एसपी ने कहा कि आपराधिक घटनाओं पर हर हाल में अंकुश लगना चाहिए. वहीं, आम लोगों से मित्रवत संबंध स्थापित करने की भी बात कही गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










