एक बार आसमां को हुआ था एजाज पर शक

Published at :06 Dec 2015 1:52 AM (IST)
विज्ञापन
एक बार आसमां को हुआ था एजाज पर शक

आरा : मेरठ से गिरफ्तार पाक एजेंट मो एजाज उर्फ कलाम रोज नये-नये खुलासे करते जा रहा है. एक-एक कर एजाज द्वारा किये जा रहे खुलासे से अजीमाबाद व शमशेर का परिवार तथा उसकी पत्नी आसमां हतप्रभ है. टीवी और अखबारों के जरिये मिल रही एजाज के बारे में नयी-नयी जानकारी से ग्रामीण और उसकी […]

विज्ञापन

आरा : मेरठ से गिरफ्तार पाक एजेंट मो एजाज उर्फ कलाम रोज नये-नये खुलासे करते जा रहा है. एक-एक कर एजाज द्वारा किये जा रहे खुलासे से अजीमाबाद व शमशेर का परिवार तथा उसकी पत्नी आसमां हतप्रभ है. टीवी और अखबारों के जरिये मिल रही एजाज के बारे में नयी-नयी जानकारी से ग्रामीण और उसकी पत्नी पूरी तरह सकते में है.

अब तक एजाज ने जो भी बातें आसमां व उसके परिवार को बतायी थी वो सब गलत है. आसमां इससे कोई रिश्ता नता नहीं रखना चाहती है. स्थानीय पुलिस ने शनिवार को उसके परिवार व आसमां के खातों की जानकारी ली. साथ ही घंटो पूछताछ भी किया. गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ को मासूम और हालात का मरा बता कर एजाज पूरी तरह से बचने का प्रयास किया था,

लेकिन रिमांड पर लेकर जब पूछताछ की गयी, तो उसका सारा सच धीरे-धीरे सामने आने लगा. अभी और कई खुलासे हो सकते हैं. शादी के महज एक माह बाद एजाज की गतिविधियों को लेकर आसमां को शक हुआ था, लेकिन एजाज के शातिर दिमाग को वो पढ़ नहीं पायी और उसके झांसे में आकर सारी बातें भूल गयी.

आसमां ने बातचीत के दौरान बताया कि उसकी गतिविधि को लेकर शक हुआ था, लेकिन ये अंदाजा नहीं था कि वह देश के लिए जासूसी का काम कर रहा है. रात के वक्त जैसे ही उसके मोबाइल पर फोन आया एजाज उठ कर घर से जाने लगा. फोन को कट कर रखे लैपटॉप के जरिये इंटरनेट से बात करने के लिए निकल गया था. आसमां ने बताया कि कुछ इस तरह की वो बात कर रहा था जो हमारे समझ में नहीं आया. दूसरे दिन मैं परिवारवालों को बताना भूल गयी.

स्थानीय पुलिस ने बैंक खातों की ली जानकारी : स्थानीय पुलिस एजाज की गिरफ्तारी के बाद काफी चौकन्ना हो गयी है. शमशेर के परिवार पर वह पूरी तरह से नजर बनाये हुए है.
शनिवार को आसमां व उसके परिवार के खातों की जानकारी ली गयी. साथ ही घंटों एजाज और उसके साथ आने वाले लोगों के बारे में जानकारी ली.
अजीमाबाद से भी हो सकती है कुछ लोगों की गिरफ्तारी : एसटीएफ की टीम आने वाले दिनों में एजाज से संपर्क रखने के आधार पर अजीमाबाद से भी कुछ लोगों को गिरफ्तार कर सकती है. अब तक कई चीजे पूछताछ के दौरान सामने आयी है, जिसके आधार पर पुलिस जल्द ही कुछ लोगों को गिरफ्तार करेगी.
कई नामों से बनायी थी फेसबुक एकाउंट : एजाज जितना दिखने में मासूम लग रहा था वो उतना ही शातिर है. तीन अलग-अलग नामों से फेसबुक बनाया था, जिसके संपर्क में कई लोग है. जल्द ही एक-एक कर सभी मामले सामने आने लगेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन