जासूसी मामले में राज्य पुलिस के पास मुकदमे का ठोस आधार नहीं
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Dec 2015 1:20 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : अजीमाबाद में पाकिस्तानी जासूस मो इरफान एजाज के शादी करने और उसकी पत्नी की तरफ से तमाम बातों का खुलासा करने के मामले में बिहार पुलिस अपने स्तर से कोई मामला दर्ज नहीं करेगी. इसका प्रमुख कारण मो. इरफान एजाज का कोई कांड नहीं करना और बिहार में उसके खिलाफ मुकदमा करने का […]
विज्ञापन
पटना : अजीमाबाद में पाकिस्तानी जासूस मो इरफान एजाज के शादी करने और उसकी पत्नी की तरफ से तमाम बातों का खुलासा करने के मामले में बिहार पुलिस अपने स्तर से कोई मामला दर्ज नहीं करेगी.
इसका प्रमुख कारण मो. इरफान एजाज का कोई कांड नहीं करना और बिहार में उसके खिलाफ मुकदमा करने का कोई ठोस आधार नहीं होना है. इस मामले को लेकर पुलिस मुख्यालय में तमाम पहलुओं पर गहन समीक्षा की गयी. इस दौरान मो इरफान एजाज के तमाम क्रिया-कलापों को देखा गया. इसमें यह पाया गया कि बिहार में उसने सिर्फ शादी की है. इसके अलावा उसके किसी घटना या वारदात को अंजाम देने के पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं. उसकी बीबी ने तमाम बातों का खुलासा भी कर दिया है.
साथ ही उसने मो इरफान एजाज से किसी तरह का नाता नहीं रखने की बात भी कह दी है. फिर भी बिहार पुलिस मो इरफान एजाज से जुड़ी तमाम बातों की तहकीकात जारी रखेगी. साथ ही मेरठ पुलिस और इस मामले की जांच कर रही तमाम केंद्रीय जांच एजेंसियों को हर तरह का सहयोग करेगी.
जांच में अगर किसी साजिश का पता चलता है या कोई मामला बनता है, तब इरफान एजाज पर मुकदमा हो सकता था. फिलहाल पुलिस उससे और उसके ससुराल से जुड़ी तमाम बातों पर गंभीरता से जांच कर रही है. इसमें उसकी तमाम गतिविधियों का पता किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










