ट्रक की चपेट में आने से आरक्षी जख्मी

आरा : रेलवे पूर्वी फाटक पर तैनात एक आरक्षी को ट्रक ड्राइवर ने धक्का मार दिया. धक्के से आरक्षी का पैर टूट गया. जिसे सदर अस्पताल के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. राजकीय रेल थाना पुलिस ने ट्रक जब्त करते हुए चालक पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने उक्त […]
आरा : रेलवे पूर्वी फाटक पर तैनात एक आरक्षी को ट्रक ड्राइवर ने धक्का मार दिया. धक्के से आरक्षी का पैर टूट गया. जिसे सदर अस्पताल के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. राजकीय रेल थाना पुलिस ने ट्रक जब्त करते हुए चालक पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने उक्त चालक को जेल भेज दिया.
पुलिस सूत्रों के अनुसार मंगलवार की सुबह आरपीएफ आरक्षी प्रवीण कुमार रेलवे फाटक पर तैनात थे. फाटक जैसे ही खुला ओवरटेक कर आगे भागने के चक्कर में ट्रक ड्राइवर विजय साह (रोहतास) आरक्षी के पैर पर चक्का चढ़ा दिया. जिससे आरक्षी घटनास्थल पर ही गिरकर बेहोश हो गया. वहां तैनात अन्य पुलिसवालों ने चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को जब्त कर लिया. उसके बाद आरक्षी प्रवीण कुमार को सदर अस्पताल में भरती कराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










