जैन कॉलेज में छात्रों का हंगामा

आरा : एचडी जैन कॉलेज में सोमवार को पीजी में नामांकन से वंचित छात्रों ने एक बार फिर हंगामा किया, जिस कारण पीजी सेमेस्टर वन, टू एवं फोर का परीक्षा फॉर्म नहीं भरा जा सका. फॉर्म भरने के लिए आये छात्रों को खाली हाथ लौटना पड़ा. छात्रों ने महाविद्यालय खुलते ही कार्यालय काउंटर पर जा […]
आरा : एचडी जैन कॉलेज में सोमवार को पीजी में नामांकन से वंचित छात्रों ने एक बार फिर हंगामा किया, जिस कारण पीजी सेमेस्टर वन, टू एवं फोर का परीक्षा फॉर्म नहीं भरा जा सका. फॉर्म भरने के लिए आये छात्रों को खाली हाथ लौटना पड़ा. छात्रों ने महाविद्यालय खुलते ही कार्यालय काउंटर पर जा कर हंगामा खड़ा कर दिया,
जिस कारण काउंटर पर बैठे कर्मचारी खिड़की बंद कर भाग खड़े हुए. कार्यालय काउंटर के दरवाजे में ताला जड़ दिया गया. इसके बाद लाइन में खड़े छात्र भी आग बबुला हो उठे. छात्रों ने कार्यालय काउंटर खोलने की मांग की, लेकिन छात्रों के एक गुट द्वारा किये जा रहे हंगामे को देखते हुए कर्मचारी पुन: काउंटर पर नहीं बैठ सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










