बटाईदार किसानों को भी मिले कृषि योजनाओं का लाभ : सुदामा

Published at :23 Nov 2015 5:51 AM (IST)
विज्ञापन
बटाईदार किसानों को भी मिले कृषि योजनाओं का लाभ : सुदामा

पीरो : रविवार को पीरो व तरारी में कृषि विभाग की ओर से आयोजित रबी महोत्सव में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए तरारी के विधायक सुदामा प्रसाद ने कहा कि अधिकांश कृषि योजनाओं का लाभ वास्तविक किसानों को नहीं मिल पा रहा है़ खास कर बटाइदार किसान इन योजनाओं से पूरी तरह वंचित हैं […]

विज्ञापन

पीरो : रविवार को पीरो व तरारी में कृषि विभाग की ओर से आयोजित रबी महोत्सव में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए तरारी के विधायक सुदामा प्रसाद ने कहा कि अधिकांश कृषि योजनाओं का लाभ वास्तविक किसानों को नहीं मिल पा रहा है़ खास कर बटाइदार किसान इन योजनाओं से पूरी तरह वंचित हैं

उन्होंने कहा कि वास्तव में नब्बे फिसदी भू स्वामी किसान कृषि कार्य से विमुख हो चुके हैं जिनके खेतों में बटाईदार किसान खेती कर रहे हैं़

ऐसे में बटाईदार किसानों को कृषि योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए़ उन्होंने बटाईदार किसानों का पंजीकरण कर उन्हें पहचान पत्र निर्गत करने, धान का बकाया भुगतान करने, 25 नवम्बर से धान क्रय केन्द्र खोलने आदि की मांग प्रमुखता से उठायी़ सािा ही उन्होने केंद्र सरकार से धान का समर्थन मूल्य दो हजार करने तथा बिहार सरकार से प्रति क्विंटल पांच सौ रूपये का बोनस दिये जाने की मांग किया़.

इसके पूर्व जगदीशपुर के विधायक राम विशुन सिंह लोहिया, तरारी विधायक सुदामा प्रसाद, आत्मा के परियोजना निदेशक शीलाजीत सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर महोत्सव का उद्घाटन किया़.

हालाकि रबी महोत्सव का समुचित प्रचार प्रसार नहीं होने के कारण दोनों जगह कार्यक्रम में किसानों की उपस्थिति नगण्य रही़ तरारी एंव पीरो में आयोजित रबी महोत्सव में किसानों के नहीं पहुंचने से कार्यक्रम की महज औपचारिकता पूरी की गयी़ पीरो में बीएओ से जब कुछ जन प्रतिनिधियों ने जानना चाहा.

कि अनुदानित मूल्य पर मिलने वाले तेलहन, दलहन एंव गेहूं के बीज का दर क्या हैं तो बीइओं सरकार द्वारा निर्धारित बीजों का दर भी नहीं बता पाये़क कार्यक्रम में किसानों की कम उपस्थिति से खफा आत्मा के परियोजना निदेशक ने कृषि सलाहकारों की जमकर क्लास भी लगायी़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन