लालू-नीतीश-कांग्रेस का गंठबंधन नहीं, ठगबंधन है : रामविलास

Published at :17 Oct 2015 2:28 AM (IST)
विज्ञापन
लालू-नीतीश-कांग्रेस का गंठबंधन नहीं, ठगबंधन है : रामविलास

आरा : लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एंव केंद्रीय खाद्य आपूर्ति मंत्री रामविलास पासवान ने लालू, नीतीश एंव कांग्रेस के महागंठबंधन को बेमेल बताते हुए कहा कि दरअसल यह गंठबंधन नहीं ठगबंधन है़ कोई किसी को भुजंग कहता है, तो कोई खुद को चंदन बता रहा है़ सोनिया व राहुल, तो लालू प्रसाद के […]

विज्ञापन
आरा : लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एंव केंद्रीय खाद्य आपूर्ति मंत्री रामविलास पासवान ने लालू, नीतीश एंव कांग्रेस के महागंठबंधन को बेमेल बताते हुए कहा कि दरअसल यह गंठबंधन नहीं ठगबंधन है़ कोई किसी को भुजंग कहता है, तो कोई खुद को चंदन बता रहा है़
सोनिया व राहुल, तो लालू प्रसाद के साथ मंच साझा करने तक को तैयार नहीं हैं. ऐसे में इनके गंठबंधन की हकीकत लोगों के सामने आ चुका है़ श्री पासवान ने ये बातें तरारी में एनडीए के लोजपा प्रत्याशी गीता पांडेय के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही़ लोजपा सुप्रीमों ने कहा कि हमारा गंठबंधन काफी मजबूती के साथ मैदान में है़
सभा को संबोधित करते हुए रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश ने बिहार को अजूबा प्रदेश बना दिया है़ यहां विद्यालयों की बदहाली, गांव-गांव में खुले शराब की दुकान एंव किसानों की बदतर स्थिति को देख कर इसका सहज अनुमान लगाया जा सकता है़
इधर बेलसंड(सीतामढ़ी) में लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि महा गंठबंधन के नेता अपने दल के नेता को सम्मान देते हीं नहीं हैं तो वे जनता को क्या सम्मान देंगे. नीतीश कुमार व लालू प्रसाद ने जात-पात की राजनीति की है.
बिहार में बेरोजगारी की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है. महागंठबंधन के उम्मीदवार अभी से ही घुस लेते दिखायी दे रहे हैं. चुनाव के बाद पता नहीं ये क्या करेंगे. यह सब महागंठबंधन के दुरगती की निशानी है. इसलिए विकास के लिए राजग लोजपा प्रत्याशी गीता पांडेय को विजयी बनाएं.
वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार एक तलाक शुदा दूल्हा महागंठबंधन के है, जिनका कई लोगों से तलाक हो चुका है. महागंठबंधन विकास के लिए नहीं बल्कि अपने स्वार्थ में सत्ता के लिए किया गया है, जिसे बिहार की जनता अच्छी तरह जानती है. वहीं निवर्तमान विधायक सुनील पांडेय ने कहा कि तरारी विधानसभा का जीतना मैना विकास का कार्य पांच साल में किया है. उतना विकास दूसरे लोग 25 साल में नहीं कर पाये थे.
वहीं निषाद सभा के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों को देख कर बिहार का पूरा वंचित समाज एवं महादलित राजग के साथ है. इस मौके पर हुलास पांडेय, सरस्वती पासवान, बनारसी आजाद, उदय प्रताप सिंह, निर्मल राय, ललन पासवान, संजय बबूआ, उमेश कुमार, आशा कुशवाहा, सुरेंद्र पासवान, गुप्तेश्वर राय, विद्या सागर पांडेय, हैदर अली, निलेश उपाध्याय, संजीव मिश्रा, अमोद राय, देव शंकर पासवान आदि थे.
इस दौरान जिला पार्षद सह जदयू उपाध्यक्ष गंगाधर पांडेय, प्रमानंद पासवान, दिवाकर पांडेय, बमबम तिवारी ने लोजपा की सदस्यता ग्रहण की.
जगदीशपुर प्रतिनिधि के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं हम बिहार में उद्योग लगवायेंगे. बिहार का चौतरफा विकास करेंगे, तो लालू प्रसाद और नीतीश कुमार कहते हैं हम नरेंद्र मोदी को बिहार से भगायेंगे. ये दोनों बड़े व छोटे भाई विकास और बिहार के दुश्मन है.
उक्त बातें भारत सरकार के मंत्री राम विलास पासवान ने एनडीए के रालोसपा प्रत्याशी के पक्ष में जगदीशपुर सवारथ साहू उच्च विद्यालय खेल मैदान में पर चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहीं. शाहपुर प्रतिनिधि के अनुसार नीतीश कुमार ने गांव-गांव में इतनी शराब की दुकानें खोलवा दी हैं कि शाम छह बजे के बाद बिहार ऐसे हिलने लगता है मानो भूकंप आ गया हो.
उक्त बातें केंद्रीय खाद्य आपूर्ति मंत्री सह लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान ने शुक्रवार को शाहपुर नगर स्थित उच्च विद्यालय के मैदान पर शाहपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विशेश्वर ओझा के पक्ष में आयोजित एक चुनाव सभा को संबोधित करते हुए कहा़ लोजपा सुप्रीमो ने लालू और नीतीश पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि ये लोग अपने शासनकाल के 25 वर्षों में एक सूई का कारखाना भी नहीं लगा पाये, परंतु बात करते हैं बिहार के चौतरफा विकास की.
कहा कि इनके शासनकाल में जो कपड़ा बनाता है उसको पहनने के लिए कपड़ा नहीं है, किसान जो अन्न पैदा करते हैं उनके घरों में खाने के लिए अन्न का एक दाना नहीं है, जो मजदूर महल बनाते हैं उनके पास रहने के लिए अपना घर तक नहीं है, तो यह कौन-सा विकास है़
फोटो- मंच पर लोगों का अभिवादन करते राम विलास पासवान, उपेंद्र कुशवाहा, गिरिराज सिंह, सुनील पांडेय, गीता पांडेय सहित अन्य
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन