जीप ने एक युवक सहित दो बच्चों को कुचला

Published at :16 Oct 2015 4:14 AM (IST)
विज्ञापन
जीप ने एक युवक सहित दो बच्चों को कुचला

डुमरांव़ : गुरुवार को स्टेट हाइवे स्थित कड़वी मोड़ के पास तेज गति से आ रही एक बेलगाम जीप ने एक युवक सहित दो बच्चों को कुचल दिया. इस हादसेे के बाद सड़क पर कोहराम मच गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जीप को रेलवे क्राॅसिंग के समीप पकड़ लिया. वहीं, जीपचालक फरार […]

विज्ञापन

डुमरांव़ : गुरुवार को स्टेट हाइवे स्थित कड़वी मोड़ के पास तेज गति से आ रही एक बेलगाम जीप ने एक युवक सहित दो बच्चों को कुचल दिया. इस हादसेे के बाद सड़क पर कोहराम मच गया.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जीप को रेलवे क्राॅसिंग के समीप पकड़ लिया. वहीं, जीपचालक फरार बताया जाता है. जख्मी युवक बिहटा निवासी प्रमोद कुमार बताया जाता है, जो सिमरी प्रखंड में चपरासी के पद पर कार्यरत है. घायलों को अनुमंडल अस्पताल में दाखिल कराया गया,

जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए बक्सर रेफर कर दिया. घटना को लेकर बताया जाता है कि शहर के जीप स्टेड से जीप यात्रियों को लेकर बक्सर तेज रफ्तार में जा रही थी कि कड़वी मोड़ के पास फलन राय के आठ वर्षीय पुत्र गोलू व सिपाही राय के 15 वर्षीय बसंत सहित युवक प्रमोद को कुचलते हुए भाग गया. राहगीरों के हो हल्ला के बाद वाहनचालक रेलवे क्राॅसिंन के पास वाहन को छोड़ फरार हो गया. ज़ख्मी युवक की हालत चिंताजनक बतायी जाती है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन