आंबेडकर छात्रवास में दो गुट भिड़े

आरा. नवादा थाने के कतिरा स्थित आंबेडकर छात्रवास में मंगलवार को पेपर पढ़ने को लेकर ऊपजे विवाद में जम कर मारपीट हुई.इस दौरान दो लोग जख्मी हो गये. इस घटना से घंटों छात्रवास में अफरातफरी का माहौल कायम रहा. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने बताया […]
आरा. नवादा थाने के कतिरा स्थित आंबेडकर छात्रवास में मंगलवार को पेपर पढ़ने को लेकर ऊपजे विवाद में जम कर मारपीट हुई.इस दौरान दो लोग जख्मी हो गये. इस घटना से घंटों छात्रवास में अफरातफरी का माहौल कायम रहा. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने बताया कि पेपर पढ़ने को लेकर छात्रवास के दो गुट आपस में भीड़ गये. इसके बाद मारपीट शुरू हो गयी. मारपीट में राजू कुमार तथा कुंदन कुमार जख्मी हो गये. दोनों पक्षों की तरफ से स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










