छापेमारी में शराब के साथ गिरफ्तार

Updated at :20 Oct 2013 9:56 PM
विज्ञापन
छापेमारी में शराब के साथ गिरफ्तार

दो पैकिंग मशीन सहित कई उपकरण बरामद संवाददाता, आरा सहार थाने की पुलिस ने बरूहीं गांव में छापेमारी कर अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. वहीं पैकिंग मशीन सहित कई उपकरण भी बरामद किये गये हैं. इस संदर्भ में सहार थानाध्यक्ष बीपी यादव ने बताया कि सूचना मिली थी कि बरूहीं […]

विज्ञापन

दो पैकिंग मशीन सहित कई उपकरण बरामद

संवाददाता, आरा

सहार थाने की पुलिस ने बरूहीं गांव में छापेमारी कर अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. वहीं पैकिंग मशीन सहित कई उपकरण भी बरामद किये गये हैं. इस संदर्भ में सहार थानाध्यक्ष बीपी यादव ने बताया कि सूचना मिली थी कि बरूहीं गांव में अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बरूहीं गांव स्थित एक घर में छापेमारी की, जहां से 100 लीटर महुआ शराब के साथ शंकर पासवान को गिरफ्तार किया गया. वहीं शराब बनाने के कई उपकरण तथा दो पैकिंग मशीन को भी पुलिस ने जब्त किया.

छापेमारी की सूचना मिलते ही इस धंधे में लिप्त कई कारोबारी भाग खड़े हुए. इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. मालूम हो कि करीबन चार दिन पहले पुलिस ने नोनउर गांव में छापेमारी कर मिनी शराब फैक्टरी का उद्भेदन किया था. छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्र में अवैध शराब बनाने के उपकरणों को बरामद किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन