बाल-बाल बचे जज व परिजन

Published at :07 Oct 2015 11:57 PM (IST)
विज्ञापन
बाल-बाल बचे जज व परिजन

आरा : पीर बाबा रोड स्थित जज कॉलोनी में मंगलवार की सुबह अचानक जर्जर हो चुके आवास का छज्जा भड़भड़ा कर गिरने लगा. यह आवास छह नंबर के सब जज राकेश कुमार का है. बगल के कमरे में सो रहे सब जज राकेश कुमार व उनके परिजन बाल-बाल बच गये. छज्जा गिरने के कारण घर […]

विज्ञापन

आरा : पीर बाबा रोड स्थित जज कॉलोनी में मंगलवार की सुबह अचानक जर्जर हो चुके आवास का छज्जा भड़भड़ा कर गिरने लगा. यह आवास छह नंबर के सब जज राकेश कुमार का है.

बगल के कमरे में सो रहे सब जज राकेश कुमार व उनके परिजन बाल-बाल बच गये. छज्जा गिरने के कारण घर में रखा टीबी, फ्रिज, कुलर सहित कई कीमती समान व आरओ टूट कर खत्म हो गया.

बुधवार को दिन भर अफरा तफरी का माहौल कायम रहा. सब जज छह के राकेश कुमार ने इंजीनियर, एसडीओ तथा ठेकेदार पर कार्रवाई करने की बात कही. उसके बाद आलाधिकारी सब जज छह के आवास पर पहुंचे, तो वे काफी गुस्से में थे. बुधवार की सुबह अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा.

सुबह-सुबह ही सब जज छह के आवास का छज्जा गिरने लगा. गुस्साये जज ने कहा कि कई बार मॉनेटरिंग सेल की बैठक में भी जर्जर आवास का मुद्दा उठाया गया था, लेकिन जर्जर आवास ठीक नहीं किया गया. इधर घटना की सूचना पाकर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरूण कुमार झा भी सब जज छह राकेश कुमार के आवास पर पहुंचे एवं स्थिति का जायजा लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन