एलआइसी के एडीएम को बनाया बंधक

Updated at :18 Oct 2013 6:14 PM
विज्ञापन
एलआइसी के एडीएम को बनाया बंधक

आरा. भारतीय जीवन बीमा निगम के कार्यालय में उस समय अफरातफरी का माहौल कायम हो गया, जब लिंक नहीं रहने से नाराज बीमाधारकों ने एलआइसी के एडीएम लाल बाबू साह को कार्यालय में घंटों बंधक बनाये रखा. इस दौरान बीमा धारकों ने निगम प्रशासन के खिलाफ जम कर नारेबाजी की. बीमाधारकों के गुस्से को देखते […]

विज्ञापन

आरा. भारतीय जीवन बीमा निगम के कार्यालय में उस समय अफरातफरी का माहौल कायम हो गया, जब लिंक नहीं रहने से नाराज बीमाधारकों ने एलआइसी के एडीएम लाल बाबू साह को कार्यालय में घंटों बंधक बनाये रखा. इस दौरान बीमा धारकों ने निगम प्रशासन के खिलाफ जम कर नारेबाजी की. बीमाधारकों के गुस्से को देखते हुए कार्यालय परिसर में घंटों अफरातफरी का माहौल कायम रहा. बाद में अभिकर्ताओं के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ.

क्या था मामला

एलआइसी में गत तीन दिनों से लिंक नहीं रहने के कारण बीमाधारकों तथा अभिकर्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. लिंक फेल रहने के कारण शुक्रवार को भी निगम का कोई कार्य नहीं हो सका. काम न होते देख बीमाधारक आक्रोशित हो उठे तथा शाखा परिसर में हीं बंधक बना दिया. बीमा धारकों का कहना था कि तीन दिनों से काम को लेकर हम लोग आ रहे, लेकिन हम लोगों का काम नहीं हो रहा है. इस कारण बाध्य होकर हम लोगों ने ऐसा किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन