जिले में 21 जुलाई तक 21650 हेक्टेयर भूमि में हुई धान की रोपनी

Published at :24 Jul 2015 2:02 AM (IST)
विज्ञापन
जिले में 21 जुलाई तक 21650 हेक्टेयर भूमि में हुई धान की रोपनी

आरा : जिले में मौसम के बेरुखी और नहरों में पानी के अभाव में धान रोपनी आच्छादन के शत प्रतिशतलक्ष्य प्राप्त करना मुश्किल होता जा रहा है. यूं कहे तो शत प्रतिशत धान की रोपनी का लक्ष्य पर ग्रहण लगनेवाला है. 21 जुलाई तक पूरे जिले में एक लाख 15 हजार हेक्टेयर भूमि में धान […]

विज्ञापन
आरा : जिले में मौसम के बेरुखी और नहरों में पानी के अभाव में धान रोपनी आच्छादन के शत प्रतिशतलक्ष्य प्राप्त करना मुश्किल होता जा रहा है. यूं कहे तो शत प्रतिशत धान की रोपनी का लक्ष्य पर ग्रहण लगनेवाला है. 21 जुलाई तक पूरे जिले में एक लाख 15 हजार हेक्टेयर भूमि में धान रोपनी के लक्ष्य के विरुद्ध 21650 हेक्टेयर भूमि में अब तक धान का रोपनी कार्य संपन्न हुआ है.
ऐसे में धान रोपनी का शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करना धीरे-धीरे कठिन होते जा रहा है. वहीं जिले में 21 जुलाई तक सामान्य बारिश 203.63 मीमी के विरुद्ध 128.57 मीमी वास्तविक बारिश हुई है. ऐसे में अब तक 75.06 मीमी बारिश कम हुआ है, जिसके कारण जिले में धान रोपनी का कार्य ठप पड़ गया है. मई और जून माह में भी औसत से कम बारिश हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन