दो पालियों में होगी एलएलबी की परीक्षा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Jul 2015 7:47 AM (IST)
विज्ञापन

आरा : वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित एलएलबी सेमेस्टर वन, थ्री, फाइव व सिक्स तथा एलएलबी पार्ट थ्री ओल्ड कोर्स की परीक्षा मंगलवार से शुरू होगी, जिसको लेकर विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग द्वारा सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. परीक्षा को लेकर तीन परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. आरा में एसबी कॉलेज, बक्सर केएनएस […]
विज्ञापन
आरा : वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित एलएलबी सेमेस्टर वन, थ्री, फाइव व सिक्स तथा एलएलबी पार्ट थ्री ओल्ड कोर्स की परीक्षा मंगलवार से शुरू होगी, जिसको लेकर विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग द्वारा सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. परीक्षा को लेकर तीन परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं.
आरा में एसबी कॉलेज, बक्सर केएनएस कॉलेज तथा सासाराम में एसपी जैन कॉलेज परीक्षा केंद्र बनाया गया है. यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित है. एलएलबी सेमेस्टर वन, थ्री, फाइव व सिक्स की परीक्षा 24 जुलाई तक चलेगी. वहीं एलएलबी पार्ट थ्री ओल्ड कोर्स की परीक्षा 29 जुलाई तक होगी. कदाचार मुक्त परीक्षा को लेकर केंद्रों पर दंडाधिकारी व पुलिस बल नियुक्त रहेंगे. सभी केंद्रों पर रॉल सीट व उत्तर पुस्तिका भेजी जा चुकी है.
31 तक भरे जायेंगे स्नातक पार्ट थ्री के परीक्षा फॉर्म : वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग द्वारा स्नातक पार्ट थ्री के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि में विस्तार किया गया है. 24 जुलाई तक ही बिना विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि निर्धारित थी, जिसे बढ़ा कर 31 जुलाई कर दिया गया है. इसकी जानकारी परीक्षा नियंत्रक डॉ प्रसुंजय कुमार सिन्हा ने दी.
27 को होगी अंगीभूत कॉलेजों के प्राचार्यो की बैठक : वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में अंगीभूत कॉलेजों के प्राचार्यो की बैठक 27 जुलाई को बुलायी गयी है. बैठक में परीक्षा में सुधार संबंधित एजेंडे पर चर्चा की जायेगी. इसकी जानकारी परीक्षा नियंत्रक डॉ प्रसुंजय कुमार सिन्हा ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










