बाढ़ राहत में अनियमितता के खिलाफ पीड़ितों ने दिया धरना

आरा. सदर प्रखंड की गंगहर पंचायत के ग्रामीणों ने बाढ़ राहत सहायता अनुदान में अनियमितता का आरोप लगाते हुए समाहरणालय के समक्ष धरना दिया. धरना के माध्यम से ग्रामीणों ने स्थानीय मुखिया पर अनुदान में भेदभाव बरतने का आरोप लगाया. धरना को संबोधित करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि पंचायत में बांटे गये बाढ़ राहत […]
आरा. सदर प्रखंड की गंगहर पंचायत के ग्रामीणों ने बाढ़ राहत सहायता अनुदान में अनियमितता का आरोप लगाते हुए समाहरणालय के समक्ष धरना दिया. धरना के माध्यम से ग्रामीणों ने स्थानीय मुखिया पर अनुदान में भेदभाव बरतने का आरोप लगाया. धरना को संबोधित करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि पंचायत में बांटे गये बाढ़ राहत अनुदान में भारी पैमाने पर अनियमितता बरती गयी है. जिनका सूची में नाम नहीं हैं, उन्हें भी दिया गया है. इसको लेकर 30 सितंबर को बीबीगंज मुख्य मार्ग को जाम किया गया ,तो उपसमाहर्ता भूमि सुधार एवं सीओ सदर ने लोगों से कहा कि आप आवेदन दीजिए दो दिनों में सभी को राशन मिलेगा. इसके बाद आवेदन भी दिया गया, लेकिन आज तक आवेदन पर जांच नहीं हुआ, जिससे बाध्य होकर धरना देना पड़ा. धरना के बाद मांगों से संबंधित स्मार पत्र जिलाधिकारी को सौंपा गया. धरना में बिजली राम, प्रदीप यादव, राम जी यादव, पप्पू यादव, राजेश यादव, राज कुमार राम, राम कुमार दुबे सहित कई बाढ़ पीड़ित उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










