आरा में शराब व्यवसायी की हत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Jul 2015 7:27 AM (IST)
विज्ञापन

आरा : हथियारों से लैस बाइक सवार अपराधियों ने गुरुवार की सुबह 35 वर्षीय शराब व्यवसायी दिनेश सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी. वह मनोज चड्डा हत्याकांड के मुख्य आरोपी था. सुबह कोईलवर थाने के विंदगांवा गांव निवासी शराब व्यवसायी बस स्टैंड से दूध लेकर घर लौट रहा था, तभी महाराजा कॉलेज के […]
विज्ञापन
आरा : हथियारों से लैस बाइक सवार अपराधियों ने गुरुवार की सुबह 35 वर्षीय शराब व्यवसायी दिनेश सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी. वह मनोज चड्डा हत्याकांड के मुख्य आरोपी था.
सुबह कोईलवर थाने के विंदगांवा गांव निवासी शराब व्यवसायी बस स्टैंड से दूध लेकर घर लौट रहा था, तभी महाराजा कॉलेज के गेट के सामने घात लगाये मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना में शराब व्यवसायी दिनेश कुमार सिंह ने मौके पर दम तोड़ दिया. रांची के अमरावती शहर में रहनेवाला मनोज चड्डा से दिनेश की पुरानी अदावत थी. जून, 2013 में विंदगांवा शराब भट्ठी पर मनोज की हत्या कर दी गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










