छाती में दर्द और सांस लेने में विधायक को है परेशानी

Published at :17 Jul 2015 1:36 AM (IST)
विज्ञापन
छाती में दर्द और सांस लेने में विधायक को है परेशानी

आरा : सदर अस्पताल में जेल में बंद जदयू विधायक सुनील पांडेय का इलाज चल रहा है. विधायक छाती में दर्द और सांस लेने में हो रही परेशानी से फिलहाल परेशान हैं. इसको लेकर विधायक का सदर अस्पताल के प्रतिनिधि वार्ड में इलाज चल रहा है. गुरुवार को भी विधायक का इलाज चिकित्सक डॉ केएन […]

विज्ञापन
आरा : सदर अस्पताल में जेल में बंद जदयू विधायक सुनील पांडेय का इलाज चल रहा है. विधायक छाती में दर्द और सांस लेने में हो रही परेशानी से फिलहाल परेशान हैं. इसको लेकर विधायक का सदर अस्पताल के प्रतिनिधि वार्ड में इलाज चल रहा है.
गुरुवार को भी विधायक का इलाज चिकित्सक डॉ केएन सिन्हा की देख-रेख में हुआ. विधायक के छाती में हो रहे दर्द को लेकर फिर से छाती और कमर का एक्सरे कराया गया है.
पटना से आनी है जांच रिपोर्ट : जदयू विधायक का चिकित्सकों द्वारा बीपी और पल्स रेट अनियमित बताया गया है.डॉक्टरों के अनुसार पल्स रेट 90 तथा बीपी 110/80 है. चिकित्सकों ने कहा कि फिलहाल विधायक को काफी कमजोरी की शिकायत है. इसके कारण विधायक को सांस लेने में परेशानी के साथ-साथ छाती में दर्द हो रहा है. पटना से जांच रिपोर्ट आनेवाली है. इस बीच, विधायक के स्वास्थ्य परीक्षण को लेकर गठित मेडिकल टीम का अब तक कोई फाइनल चेकअप रिपोर्ट सामने नहीं आयी है. इसके कारण अस्पताल से जेल स्थानांतरण पर अब भी सस्पेंस बना हुआ है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन