प्राचार्य को बनाया बंधक

Updated at :01 Oct 2013 10:32 PM
विज्ञापन
प्राचार्य को बनाया बंधक

संवाददाता, आरा छात्र समागम के विवि अध्यक्ष कुमुद पटेल के नेतृत्व में जगजीवन कॉलेज में पांच सूची मांगों को ले प्रदर्शन किया गया. सभी ने प्राचार्य कक्ष में ताला जड़ घंटों प्राचार्य को बंधक बनाये रखा. संगठन के नेताओं का कहना था कि नामांकन में हो रही धांधली दूर करने , शुद्ध पेयजल व शौचालय […]

विज्ञापन

संवाददाता, आरा

छात्र समागम के विवि अध्यक्ष कुमुद पटेल के नेतृत्व में जगजीवन कॉलेज में पांच सूची मांगों को ले प्रदर्शन किया गया. सभी ने प्राचार्य कक्ष में ताला जड़ घंटों प्राचार्य को बंधक बनाये रखा. संगठन के नेताओं का कहना था कि नामांकन में हो रही धांधली दूर करने , शुद्ध पेयजल व शौचालय की व्यवस्था, कॉलेज कैंपस में जलजमाव की स्थिति को समाप्त करने, छात्रों के लिए कॉमन रूम की व्यवस्था करने को लेकर पूर्व में ज्ञापन दिया गया था, लेकिन अब तक मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई. काफी मशक्कत के बाद छात्र नेताओं एवं प्रभारी प्राचार्य डॉ सच्चिदानंद सहाय के बीच वार्ता हुई. प्रभारी प्राचार्य ने मांगों को पुरा करने का लिखित आश्वासन दिया. इस मौके पर अनुराग कुमार मुन्ना प्रदेश महासचिव, विवि उपाध्यक्ष प्रिंस सिंह जिलाध्यक्ष, विवि उपाध्यक्ष गोलू सिंह, दीपक सिंह, उमेश सिंह, रमेश पांडेय, अमन मिश्र, गौतम शर्मा, वीकु सिंह, मोनू, अमित कुमार राम, त्रिपुरारी, अविनाश कुमार, रंजीत कुमार आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन