कर्मी पर्याप्त, पर कार्य हो रहा आउटसोर्सिंग से
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Jul 2015 8:28 AM (IST)
विज्ञापन

कोइलवर : बिहार के इकलौते मानसिक आरोग्यशाला बिहार राज्य मानसिक स्वास्थ्य एवं संबद्घ विज्ञान संस्थान कोईलवर में उच्चतम न्यायालय के आदेश पर आज निरीक्षण के लिये केंद्रीय व राज्य के वरीय पदाधिकारी पहुंच़े बिमहास पहुंचे निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं बिहार डॉ आरडी रंजन, केंद्रीय संयुक्त सचिव भारत सरकार, सदस्य मानवाधिकार आयोग भारत सरकार, सचिव बिहार […]
विज्ञापन
कोइलवर : बिहार के इकलौते मानसिक आरोग्यशाला बिहार राज्य मानसिक स्वास्थ्य एवं संबद्घ विज्ञान संस्थान कोईलवर में उच्चतम न्यायालय के आदेश पर आज निरीक्षण के लिये केंद्रीय व राज्य के वरीय पदाधिकारी पहुंच़े
बिमहास पहुंचे निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं बिहार डॉ आरडी रंजन, केंद्रीय संयुक्त सचिव भारत सरकार, सदस्य मानवाधिकार आयोग भारत सरकार, सचिव बिहार विधिक प्राधिकार समेत तीन यूनिटों में आये अन्य पदाधिकारीयों ने मानसिक अस्पताल का निरीक्षण किया़ करीब चार घंटे तक चले गहन निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अस्पताल के उचित रख-रखाव व प्रबंधन पर असंतोष जताया़
वहीं मानसिक रोगियों के लिए किये जा रहे कार्यो का भी निरीक्षण किया़ निरीक्षण के दौरान केंद्र व राज्य के आलाधिकारियों ने मानसिक रोगियों के कक्षों का भी जायजा लिया़ वहीं संस्थान के परिसर में साफ सफाई पर भी असंतोष जाहिर की़ अधिकारियों ने अस्पताल में पर्याप्त संख्या में कर्मियों के रहने के बावजूद भी आउटसोर्सिंग द्वारा कार्य कराये जाने को सरकारी पैसे का दुरुपयोग बताया़
अधिकारियों ने कहा कि संस्थान के पास पर्याप्त मात्र में संसाधन व मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे इसे उच्चस्तरीय संस्थान व महाविद्यालय के रूप में विकसित किया जा सकता है़ इसके लिए अधिकारियों ने निदेशक व अधीक्षक को उचित कागजी कार्रवाई भी करने का निर्देश दिया़ इस मौके पर बिमहास निदेशक डॉ पीके सिंह, अधीक्षक डॉ केपी शर्मा, यक्ष्मा अधीक्षक डॉ मानेश्वर पासवान, डॉ एमके मिश्र, डॉ पूर्णिमा रतन, डॉ जयेश, डॉ अर्चना, डॉ एम सिन्हा उपस्थित थ़े
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










