विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क में जुटे प्रत्याशी

Published at :01 Jul 2015 8:26 AM (IST)
विज्ञापन
विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क में जुटे प्रत्याशी

आरा : स्थानीय नागरमल हाता में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यशाला आयोजित किया गया. बैठक में मुख्य अतिथि राजग गंठबंधन के लोजपा प्रत्याशी हुलास पांडेय उपस्थित थे. कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह, संचालन रालोसपा जिलाध्यक्ष कुमार आनंद सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन लोजपा जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने किया. बैठक को संबोधित करते हुए राजग […]

विज्ञापन
आरा : स्थानीय नागरमल हाता में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यशाला आयोजित किया गया. बैठक में मुख्य अतिथि राजग गंठबंधन के लोजपा प्रत्याशी हुलास पांडेय उपस्थित थे. कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह, संचालन रालोसपा जिलाध्यक्ष कुमार आनंद सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन लोजपा जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने किया.
बैठक को संबोधित करते हुए राजग प्रत्याशी हुलास पांडेय ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के मान सम्मान, हक और अधिकार के लिए मैंने सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष किया है. सदन में आपकी आवाज बुलंद की है. मेरे संघर्ष के परिणाम स्वरूप राज्य सरकार आपकी आवाज को दबा न सकी और राज्य सरकार को आप लोगों का वेतन भत्ता बढ़ाने के लिए मजबूर कर दिया.
बैठक में पूर्व जिप अध्यक्ष अर्चना सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष आमोद राय, जिला मुखिया सिंह के अध्यक्ष श्री कुमार सिंह, महासचिव राजेश्वर पासवान, जिला प्रमुख संघ के अध्यक्ष नीतू देवी, उपाध्यक्ष सुनय परमार, नरेंद्र तिवारी, वंदना राजवंशी, आशा देवी, डॉ गणोश प्रसाद, शशिकांत त्रिपाठी, मुखिया संघ के अध्यक्ष मनोज सिंह, रमेश राय, अभय सिंह, निर्मल राय, उदय प्रताप सिंह ने तरारी, आशा कुशवाहा, अजीत राय, बैजनाथ यादव ने पीरो, डॉ गणोश प्रसाद, मिथिलेश कुशवाहा, धीरेंद्र सिंह ने कोईलवर, निर्मल सिंह, तमन्ना, संजय सिंह, हरेंद्र यादव, ने बड़हरा, संतोष यादव, संजय पासवान, राजेश्वर पासवान, ओम प्रकाश, वीरेंद्र सिंह ने अगिआंव, राकेश सिंह, मीरा यादव, सुरेंद्र प्रजापति, मो वसीम कुरैसी ने बिहिया में जनसम्पर्क अभियान चलाकर हुलास पांडेय के पक्ष में वोट करने की अपील की.
आरा : कांग्रेस, राजद, जदयू, राकांपा गठबंधन के त्रिस्तरीय निकाय में विधान पार्षद हेतु भोजपुर-बक्सर क्षेत्र के उम्मीदवार राधा चरण साह उर्फ सेठ जी के पक्ष में राजद, कांग्रेस, जदयू के नेताओं ने जिले के विभिन्न पंचायतों का दौरा किया.
पूर्व प्रत्याशी सुरेश पासवान, पूर्व जिला पार्षद महेंद्र गुप्ता, युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष धर्मेद्र यादव, उपेंद्र पासवान, मुखिया राज कुमार, अनूप पासवान, बिंदेश्वर पासवान एवं लादेन ने छतरपुरा, अंधारी, कोलोडिहरी, चक्रपुरा, खैरा पंचायत में जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर राधा चरण साह के पक्ष में मतदान करने की अपील की. अगिआंव में प्रमुख पति मुकेश कुमार, धर्मेद्र यादव, नंद कुमार सिंह ने जनप्रतिनिधियों के बीच अभियान चलाया.
वहीं गड़हनी में राम बाबू पासवान, विनोद चंद्रवंशी, गया पासवान, जगदीशपुर में हाकिम प्रसाद, राणा सिंह, आरा सदर में मालिक यादव, कामेश्वर कुशवाहा, कोइलवर में पूर्व एमएलसी नागेंद्र प्रसाद सिंह एवं उदवंतनगर में उमशंकर सिंह एवं बबन यादव के नेतृत्व में जनसम्पर्क अभियान चलाया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन