मरीजों का सामान चुराते पकड़ा गया चोर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Jun 2015 8:30 AM (IST)
विज्ञापन

आरा : सदर अस्पताल के वार्ड में भरती मरीजों का सामान व मोबाइल चुराते हुए मरीज के परिजनों ने नवादा थाना क्षेत्र के करमन टोला के एक युवक को धर दबोचा. इसके बाद परिजनों ने जम कर अस्पताल परिसर में हंगामा खड़ा किया. पुलिस ने उसके पास से मरीज के चोरी का सामान व मोबाइल […]
विज्ञापन
आरा : सदर अस्पताल के वार्ड में भरती मरीजों का सामान व मोबाइल चुराते हुए मरीज के परिजनों ने नवादा थाना क्षेत्र के करमन टोला के एक युवक को धर दबोचा. इसके बाद परिजनों ने जम कर अस्पताल परिसर में हंगामा खड़ा किया. पुलिस ने उसके पास से मरीज के चोरी का सामान व मोबाइल बरामद किया.
मिली जानकारी के अनुसार सदर अस्पताल में रात्रि पहर मरीज सोये हुए थे. इसी दौरान युवक उनका सामान व मोबाइल की चोरी कर ली. शनिवार की सुबह फिर मरीज का सामान चोरी कर रहा था. इसी दौरान मरीज के परिजनों ने धर दबोचा. इसके बाद उसकी जम कर पिटाई कर दी गयी.
इस घटना से गुस्साये परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा खड़ा किया. परिजनों का कहना था कि आये दिन सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए चोर मरीजों का सामान की चोरी कर लेता है. एक तो लोग परेशानी में अस्पताल आते हैं और यहां की लचर सुरक्षा व्यवस्था का फायदा उठाते हुए मरीजों के सामान की चोर चोरी कर लेता है. चोर के पास से चोरी का मोबाइल भी बरामद किया गया है. वहीं पुलिस गिरफ्तार चोर से पूछताछ कर घटना में शामिल चोरों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










