आपराधिक लंबू ने प्रेमिका को कैमरा बता कर थमा दिया था बम

आरा : बम लेकर कोर्ट परिसर में पहुंची महिला नगीना देवी से 2012 से लंबू उसके संपर्क में था. महिला को बम की जगह कैमरा होने की बात कह कोर्ट में जाने को कहा था. साथ-साथ यह भी कहा था कि कैमरा से यह पता चलेगा कि कोर्ट परिसर में कौन-कौन सुरक्षा में लगे है […]
आरा : बम लेकर कोर्ट परिसर में पहुंची महिला नगीना देवी से 2012 से लंबू उसके संपर्क में था. महिला को बम की जगह कैमरा होने की बात कह कोर्ट में जाने को कहा था. साथ-साथ यह भी कहा था कि कैमरा से यह पता चलेगा कि कोर्ट परिसर में कौन-कौन सुरक्षा में लगे है और कहां-कहां है. इसके अलावा फोन से लगातार टच में था. जैसे ही कोर्ट हाजत से हाजरी लगाने के लिए जैसे ही निकला नगीना को फोन के माध्यम से कहा कि बटन दबाव. बटन दबते ही विस्फोट हुआ, जिसके बाद पूरा कोर्ट परिसर दहल उठा.
बम विस्फोट के बाद नगीना तथा सुरक्षा में तैनात अमित कुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. विस्फोट का फायदा उठा करलंबू शर्मा तथा अखिलेश उपाध्याय फरार हो गया. लंबू शर्मा कोर्ट परिसर से फरार होने के बाद अपना ठिकाना दिल्ली और लुधियाना में बना रखा था, जहां से जिले की हर गतिविधियों पर नजर रखता था. पुलिस को इसका लोकेशन लगातार दिल्ली और लुधियाना में छुपे होने की प्राप्त हो रही थी. एक्जेक्ट लोकेशन दिल्ली का मिलने के बाद भोजपुर पुलिस ने दिल्ली के स्पेशल टीम से संपर्क किया. इसके बाद उसकी गिरफ्तारी हो सकी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










