सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत, तीन जख्मी

Published at :27 Jun 2015 2:58 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत, तीन जख्मी

आरा : आरा-पटना मुख्य मार्ग पर शुक्रवार के अहले सुबह धनुपरा गांव के समीप बाइक की चपेट में आने से 65 वर्षीय राम निवास विंद की मौत हो गयी, जबकि अलग-अलग जगहों पर घटित सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग जख्मी हो गये. मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के धनुपरा गांव के समीप सड़क […]

विज्ञापन

आरा : आरा-पटना मुख्य मार्ग पर शुक्रवार के अहले सुबह धनुपरा गांव के समीप बाइक की चपेट में आने से 65 वर्षीय राम निवास विंद की मौत हो गयी, जबकि अलग-अलग जगहों पर घटित सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग जख्मी हो गये.

मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के धनुपरा गांव के समीप सड़क पार करने के दौरान बाइक के चपेट में आने से नगर थाना क्षेत्र के धनुपरा गांव निवासी भूषण विंद के पुत्र राम निवास सिंह विंद की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद चालक वाहन सहित भागने में सफल रहा.

इस घटना के बाद कुछ देर के लिए मुख्य मार्ग पर जाम की समस्या उत्पन्न हो गयी. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेजवाया. वहीं दूसरी तरफ मटियारा गांव निवासी राजेश प्रसाद सिंह, अमई गांव निवासी इंद्रासनी देवी सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन