ट्रक व कार की टक्कर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Jun 2015 8:45 AM (IST)
विज्ञापन

आरा : जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बभनिआंव गांव के समीप ट्रक और कार के बीच हुई टक्कर में कार सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. हालांकि, घटना के बाद से ट्रक का चालक फरार बताया जाता है. पुलिस ने मौके से वाहन को जब्त कर […]
विज्ञापन
आरा : जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बभनिआंव गांव के समीप ट्रक और कार के बीच हुई टक्कर में कार सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया.
हालांकि, घटना के बाद से ट्रक का चालक फरार बताया जाता है. पुलिस ने मौके से वाहन को जब्त कर लिया है. घायल व्यक्ति को इलाज के लिए आरा लाया गया, जहां चिकित्सकों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है.
इस घटना के बाद मुख्य मार्ग पर थोड़ी देर के लिए जाम की समस्या उत्पन्न हो गयी, जिससे सड़क की दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी. बाद में प्रशासन के सहयोग से जाम को हटाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










