चर्चित दोहरे हत्याकांड का पकड़ा गया मुख्य आरोपित

Published at :22 Jun 2015 8:44 AM (IST)
विज्ञापन
चर्चित दोहरे हत्याकांड का पकड़ा गया मुख्य आरोपित

आरा : चर्चित दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपित गोलू सिंह आखिरकार पकड़ा ही गया. सहार थाना पुलिस ने पेरहाप पेट्रोल पंप के समीप से उसे धर दबोचा. 2014 में सहार थाना क्षेत्र के एकवारी गांव में नामजद गोलू सिंह द्वारा रवींद्र राय और झुनु सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी. इसे […]

विज्ञापन
आरा : चर्चित दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपित गोलू सिंह आखिरकार पकड़ा ही गया. सहार थाना पुलिस ने पेरहाप पेट्रोल पंप के समीप से उसे धर दबोचा. 2014 में सहार थाना क्षेत्र के एकवारी गांव में नामजद गोलू सिंह द्वारा रवींद्र राय और झुनु सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी.
इसे लेकर मृतक रवींद्र राय के परिजन के बयान पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. घटना के बाद से ही गोलू सिंह फरार चल रहा था. इसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगी हुई थी. लेकिन हर बार वह पुलिस को धोखा देने में कामयाब रहा. पुलिस ने फरार की स्थिति में उसके घर की कुर्की-जब्ती कराने को लेकर न्यायालय में आवेदन दिया गया था. इसके पहले ही पुलिस ने उसे सहार थाना क्षेत्र के पेरहाप पेट्रोल पंप के समीप से धर दबोचा.
हत्या के बाद पुलिस को ङोलनी पड़ी थी लोगों का आक्रोश : प्रतिशोध की लड़ाई में हुई रवींद्र राय और झुनु सिंह की हत्या के बाद पुलिस को काफी लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा था. तत्कालीन पीरो एसडीपीओ रामाकांत प्रसाद के काफी समझाने-बुझाने के बाद मामला शांत हुआ था. वहीं इस घटना के बाद गांव के दो पक्षों में भारी तनाव को देखते हुए पुलिस ने कैंप की भी व्यवस्था की थी. घटना के बाद से ही गोलू फरार चल रहा था. पुलिस इस मामले में गोलू को रिमांड पर भी लेकर पूछताछ कर सकती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन