ट्रक के धक्के से अज्ञात व्यक्ति की मौत, विरोध में सड़क जाम

Updated at :31 May 2015 7:28 AM
विज्ञापन
ट्रक के धक्के से अज्ञात व्यक्ति की मौत, विरोध में सड़क जाम

जगदीशपुर : स्थानीय थाना क्षेत्र के दुलौर गांव के समीप आरा-मोहनिया मुख्य मार्ग एनएच 30 पर अज्ञात ट्रक के धक्के से एक अज्ञात 35 वर्षीय व्यक्ति की घटना स्थल पर मौत हो गयी. घटना के बाद बीच सड़क पर पड़े शव को देख आक्रोशितों ने लगभग एक घंटा तक सड़क जाम कर दिया, जिसके चलते […]

विज्ञापन
जगदीशपुर : स्थानीय थाना क्षेत्र के दुलौर गांव के समीप आरा-मोहनिया मुख्य मार्ग एनएच 30 पर अज्ञात ट्रक के धक्के से एक अज्ञात 35 वर्षीय व्यक्ति की घटना स्थल पर मौत हो गयी. घटना के बाद बीच सड़क पर पड़े शव को देख आक्रोशितों ने लगभग एक घंटा तक सड़क जाम कर दिया, जिसके चलते यातायात अवरुद्ध हो गया.
बाद में घटना की सूचना पाकर स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर जाम हटवाया तथा शव की शिनाख्त को लेकर काफी देर तक परेशान रही, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी. बाद में शव को पोस्टमार्टम हेतु आरा भेज दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन