छुट्टी के दिन भी परीक्षा विभाग में हुआ कार्य
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :28 Apr 2015 7:20 AM
विज्ञापन

प्रतिकुलपति ने अधिकारियों के साथ की बैठक आरा : वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में एकेडमिक कैलेंडर को शत प्रतिशत लागू कराने को लेकर परीक्षा विभाग में छुट्टी के दिन भी सोमवार को कार्य किया गया. वहीं प्रतिकुलपति डॉ लीलाचंद साहा ने परीक्षा नियंत्रक व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर कई दिशा […]
विज्ञापन
प्रतिकुलपति ने अधिकारियों के साथ की बैठक
आरा : वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में एकेडमिक कैलेंडर को शत प्रतिशत लागू कराने को लेकर परीक्षा विभाग में छुट्टी के दिन भी सोमवार को कार्य किया गया. वहीं प्रतिकुलपति डॉ लीलाचंद साहा ने परीक्षा नियंत्रक व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर कई दिशा निर्देश दिये.
प्रतिकुलपति डॉ लीलाचंद सहा ने बताया कि एकेडमिक कैलेंडर को शत प्रतिशत लागू कराने को लेकर परीक्षा विभाग कटिबद्ध है. इसके साथ ही परीक्षा नियंत्रक प्रसुंजय कुमार सिन्हा तथा कोडिनेटर नरेंद्र पाली को कई दिशा निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि आगामी परीक्षा को लेकर एक योजना बनायी गयी है.
परीक्षा के संचालन को लेकर किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को कई दिशा निर्देश दिये गये हैं. उन्होंने बताया कि सत्र को नियमित करने को लेकर चार परीक्षाएं जुलाई तक हर हाल में संपन्न कराना अति आवश्यक है. वहीं प्रो साहा ने कहा कि छात्र फॉर्म अपने से भरें. इसके लिए संबंधित महाविद्यालय के प्रचार्यो को दिशा निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










