जमीरा के समीप ट्रेन से नीलगाय कटी इंजन में आयी खराबी

Updated at :23 Apr 2015 12:43 AM
विज्ञापन
जमीरा के समीप ट्रेन से नीलगाय कटी इंजन में आयी खराबी

आरा : दानापुर-मुगलसराय रेलखंड के कलहड़िया-जमीरा स्टेशन के बीच 13257 अप जनसधारण एक्सप्रेस से नीलगाय के कट जाने के कारण इंजन में खराबी आ गयी, जिसके कारण घंटों अप लाइन में ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा, जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. वहीं परिचालन घंटों बाधित रहने के कारण अप में जानेवाली […]

विज्ञापन
आरा : दानापुर-मुगलसराय रेलखंड के कलहड़िया-जमीरा स्टेशन के बीच 13257 अप जनसधारण एक्सप्रेस से नीलगाय के कट जाने के कारण इंजन में खराबी आ गयी, जिसके कारण घंटों अप लाइन में ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा, जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.
वहीं परिचालन घंटों बाधित रहने के कारण अप में जानेवाली कई ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रही. इस संबंध में स्टेशन प्रबंधक सुनील कुमार जैन ने बताया कि जमीरा हॉल्ट के समीप जनसधारण एक्सप्रेस से अचानक नीलगाय को टकराने से इंजन में खराबी आ गयी.
उन्होंने कहा कि इंजन को बनाने का प्रयास जारी है, लेकिन विकल्प के रूप में बिहिया से मालगाड़ी का इंजन मंगाया गया है, जो अप लाइन से होते हुए जमीरा पहुंचेगी. इसके बाद परिचालन शुरू हो जायेगी. उन्होंने कहा कि डाउन लाइन में गाड़ी का परिचालन सुचारु रूप से जारी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन