चांदी थाने के सामने से भागे अपराधी
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :19 Apr 2015 8:29 AM
विज्ञापन

कोईलवर/चांदी : थाना क्षेत्र के भदवर गांव से दोपहर एक बजे संतोष उर्फ करिवा जैसे ही स्कूल बस से अपने नौ वर्षीय ममेरे भाई सत्यनारायण के साथ उतर घर जाने लगा, तभी लाल-काले रंग की एक पल्सर बाइक पर सवार अपराधियों ने दोनों को पकड़ना चाहा, लेकिन सत्यनारायण अपराधियों से हाथ छुड़ा उसके चंगुल से […]
विज्ञापन
कोईलवर/चांदी : थाना क्षेत्र के भदवर गांव से दोपहर एक बजे संतोष उर्फ करिवा जैसे ही स्कूल बस से अपने नौ वर्षीय ममेरे भाई सत्यनारायण के साथ उतर घर जाने लगा, तभी लाल-काले रंग की एक पल्सर बाइक पर सवार अपराधियों ने दोनों को पकड़ना चाहा, लेकिन सत्यनारायण अपराधियों से हाथ छुड़ा उसके चंगुल से भाग निकला, जबकि संतोष को जबरदस्ती अपने साथ बैठा चांदी थाने की ओर से भाग निकल़े
अपहृत बच्चे के ममेरे भाई ने डरते-सहमते हुए ये बातें चांदी पुलिस को बतायी़ं साथ ही बताया कि संतोष को पल्सर सवार मुंह में रूमाल डाल चांदी की तरफ भाग निकले. पुलिस सत्यनारायण समेत प्रत्यक्षदर्शियों बच्चों को थाने बुला अपराधियों की तसवीर दिखा पहचान करा रहे थे, लेकिन बच्चे किसी अपराधी को फोटो नहीं पहचान पाय़े बच्चे एक ही रट लगा रहे थे कि दोनों अपराधियों ने हेलमेट पहन रखा था़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










