महिलाओं ने शराब बेचने का किया विरोध, तोड़ी दुकान
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :18 Apr 2015 7:48 AM
विज्ञापन

शाहपुर(आरा) : थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में शराब भट्ठी के संचालन से आक्रोशित गांव की महिलाओं ने समूह बना कर शराब भट्ठी पर अचानक लाठी-डंडे व ईंट पत्थर से हमला कर भट्ठी को तोड़ डाला. अप्रत्याशित हुए इस हमले से भट्ठी को चलानेवाले भाग खड़े हुए. काफी समय तक इस प्रकरण के कारण गांव […]
विज्ञापन
शाहपुर(आरा) : थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में शराब भट्ठी के संचालन से आक्रोशित गांव की महिलाओं ने समूह बना कर शराब भट्ठी पर अचानक लाठी-डंडे व ईंट पत्थर से हमला कर भट्ठी को तोड़ डाला. अप्रत्याशित हुए इस हमले से भट्ठी को चलानेवाले भाग खड़े हुए.
काफी समय तक इस प्रकरण के कारण गांव में अफरा-तफरी मची रही. घटना के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन भी घटनास्थल पर पहुंची और आक्रोशित महिलाओं की पुलिस के साथ भी झड़प हुई. इसके साथ ही सरकारी शराब दुकान में रखी देशी शराब की बोतलों को आग के हवाले कर दिया. महिलाओं में शराब दुकान के प्रति इतनी नाराजगी दिखी कि उन्होंने बीच-बचाव करने आये लोगों की एक नहीं सुनी. उनका कहना था कि गांव में बननेवाली देशी महुआ की शराब को जब प्रशासन द्वारा बंद करा दिया गया, तो सरकारी शराब दुकान क्यों खुलवायी गयी.
शराब दुकान के कारण उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ रही है. हमारे घरवाले, जो भी कमाते हैं, शराब की दुकान में आकर पी-खा जाते हैं. इससे हमें काफी परेशानी होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










