कुलपति ने की अधिकारियों के साथ बैठक

आरा : विश्वविद्यालय मुख्यालय के कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के कारण उत्पन्न हुई स्थिति से निबटने के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजहर हुसैन की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन में अधिकारियों के साथ एक मैराथन बैठक की. बैठक में कर्मचारियों के नियमानुकूल मांगों को निष्पादन करने को ले चर्चा की गयी. कुलपति ने […]
आरा : विश्वविद्यालय मुख्यालय के कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के कारण उत्पन्न हुई स्थिति से निबटने के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजहर हुसैन की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन में अधिकारियों के साथ एक मैराथन बैठक की. बैठक में कर्मचारियों के नियमानुकूल मांगों को निष्पादन करने को ले चर्चा की गयी.
कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय स्तर से लंबित मांगों को विश्वविद्यालय प्रशासन मान लेगा, लेकिन जहां न्याय संगत से समस्या उत्पन्न होने की स्थिति है वैसे मांगों को पूरा करने के लिए बिहार के अन्य विश्वविद्यालयों से ब्योरा मांगा गया है. मांगे गये ब्योरा आने के बाद विश्वविद्यालय में कर्मचारियों के मांगों को विश्वविद्यालय विचार करेगा, लेकिन जहां लीगल समस्या उत्पन्न होगी, उसके समाधान के लिए लीगल अधिकारी से राय ली जायेगी. इस दौरान प्रतिकुलपति डॉ लीलाचंद साहा, एफए, एफओ, सीसी डीसी आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










