जयंती पर याद किये गये भीम राव आंबेडकर

Updated at :15 Apr 2015 7:23 AM
विज्ञापन
जयंती पर याद किये गये भीम राव आंबेडकर

आरा : भारत रत्न, संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीम राव आंबेडकर की 124वीं जयंती विभिन्न संगठनों द्वारा मनायी गयी. आइसा द्वारा महाराजा विधि कॉलेज में सेमिनार का आयोजन किया गया. सेमिनार के पूर्व आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. सेमिनार की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सबीर ने की. वक्ताओं ने कहा कि डॉ आंबेडकर के […]

विज्ञापन
आरा : भारत रत्न, संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीम राव आंबेडकर की 124वीं जयंती विभिन्न संगठनों द्वारा मनायी गयी. आइसा द्वारा महाराजा विधि कॉलेज में सेमिनार का आयोजन किया गया.
सेमिनार के पूर्व आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. सेमिनार की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सबीर ने की. वक्ताओं ने कहा कि डॉ आंबेडकर के सपनों का भारत बनाने के लिए आइसा संघर्ष तेज करेगा. सेमिनार में शिव प्रकाश रंजन, रचना सिंह, राजीव राम, संदीप, पप्पू कुमार, प्रमोद कुमार, संजय साजन, सुधीर राकेश आदि थे. सेमिनार के अंत में युवा नीति द्वारा तेतु नाटक प्रस्तुत किया, जिसमें अरुण प्रसाद, अमर जीत, सूर्य प्रकाश, मुकेश पाल आदि थे. वहीं जिला परिषद उपाध्यक्ष सह बसपा के प्रदेश सचिव शैलेंद्र कुमार के नेतृत्व में जयंती मनायी गयी. प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद विचार गोष्ठी आयोजित है.
वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका समस्त जीवन समानता जीवन में आये व मानवाधिकारों के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित एवं चिंतन पूर्णत: मानवीय मूल्यों पर आधारित रहा. गोष्ठी को अजय कुमार, डॉ उदय नारायण राम, रंग लाल पासवान, लालू बाबू, रामयश, अरविंद कुमार, प्रो श्याम नारायण राम आदि ने संबोधित किया. वहीं अनुसूचित जाति/जनजाति कर्मचारी संघ द्वारा जयंती मनायी गयी.
कार्यक्रम में बनारसी प्रसाद आजाद, विजय राम, नंद जी राम, राम बाबू पासवान आदि थे. वहीं भोजपुर जिला युवा कांग्रेस द्वारा जयंती कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक राम ने की. कार्यक्रम में सत्य प्रकाश राय, वीरेंद्र मिश्र, रज्जी अहमद, प्रेम प्रकाश पांडेय, जितेंद्र शर्मा, विजेंद्र यादव आदि थे.
वहीं महादलित विकास मंच द्वारा ललन प्रसाद नट की अध्यक्षता में मनायी गयी. वहीं हिंदुस्तान आवाम मोरचा के भुवनेश्वर पासवान के द्वारा जयंती मनायी गयी. वहीं प्रमंडल बनाओं मोरचा के कृष्ण कांत तिवारी की अध्यक्षता में जयंती मनायी गयी.
वहीं रालोसपा द्वारा आयोजित जयंती कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कुमार आनंद सिंह ने की.
जयंती कार्यक्रम में प्रमोद चौधरी, विजय कुशवाहा, संजय मेहता, यशोदा कुशवाहा, डॉ फैज अली, ब्रजेश यादव, विष्णु मिश्र आदि थे. वहीं अभाविप द्वारा महाराजा कॉलेज परिसर में जयंती मनायी गयी, जिसका उद्घाटन प्रो नरेंद्र पालित एवं डॉ अमरेंद्र कुमार ने किया.
कार्यक्रम में प्रकाश सिंह, शेखर, चंदन तिवारी, सूरज प्रसाद पांडेय, नीतेश कुमार, दुर्गेश पांडेय, सशांक आदि थे. वहीं अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ द्वारा जयंती मनायी गयी. जिसमें राजेश गोंड, सुरेंद्र गोंड, उमाशंकर प्रसाद वहीं युवा राजद द्वारा जयंती मैना सुंदर धर्मशाला में मनायी गयी, जिसकी अध्यक्षता अरुण कुमार सिंह ने की.
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि आंबेडकर साहब के आदर्शो को युवा पीढ़ी अपने जीवन में उतारे. कार्यक्रम में सुरेश पासवान, राम बाबू पासवान, सुशील तिवारी,हाकिम प्रसाद, जितू चंद्रवंशी, रीता, महेश सिंह यादव, अनिल यादव, नुरूल हक राइन, राजू यादव, ज्ञान चंद कुशवाहा आदि थे. वहीं पीरो, बिहिया, जगदीशपुर आदि क्षेत्रों में भी आंबेडकर की जयंती मनायी गयी.
कार्यक्रम में चंद्र किशोर मिश्र, गोकुला नंद पाठक आदि थे. वहीं लोजपा महानगर इकाई की नगर अध्यक्ष संजू पासवान की अध्यक्षता में जयंती मनी. प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद गोष्ठी आयोजित की गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन