पहली बार जिले में रैक के माध्यम से पहुंचा डालमिया सीमेंट

Updated at :15 Apr 2015 7:22 AM
विज्ञापन
पहली बार जिले में रैक के माध्यम से पहुंचा डालमिया सीमेंट

आरा : भारत की अग्रणी और सीमेंट की बढ़ी उत्पादक कंपनी डालमिया का सीमेंट जिले में पहली बार रेलवे के रेक के माध्यम से पहुंचा. इस मौके पर कंपनी के सेल्स ऑफिसर विकास कुमार ने बताया कि 75 वर्षो से अपने बेहतर क्वालिटी से देश के बड़े – बड़े कार्यो को पूर्ण कराया है. पहले […]

विज्ञापन
आरा : भारत की अग्रणी और सीमेंट की बढ़ी उत्पादक कंपनी डालमिया का सीमेंट जिले में पहली बार रेलवे के रेक के माध्यम से पहुंचा. इस मौके पर कंपनी के सेल्स ऑफिसर विकास कुमार ने बताया कि 75 वर्षो से अपने बेहतर क्वालिटी से देश के बड़े – बड़े कार्यो को पूर्ण कराया है.
पहले जिले में सीमेंट यातायात के माध्यम से पहुंचता था, जिससे मांग के अनुरूप पूर्ति नहीं हो पाती थी.इसे लेकर रेलवे के द्वारा मंगलवार को सीमेंट मंगाया गया. अब इसकी सप्लाइ रेलवे के द्वारा भी होगी. वहीं राज लक्ष्मी इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर प्रेम कुमार पंकज उर्फ ललनजी ने बताया कि बेहतर क्वालिटी के साथ ग्राहकों को बेहतर सेवा दी जा सके. यही हमलोगों का लक्ष्य है.
लगातार ग्राहकों की शिकायत रहती थी कि मांग के अनुरूप पूर्ति नहीं हो पा रही है. इसे लेकर रेक प्वाइंट की शुरुआत की गयी है. इस मौके पर राहुल कुमार, अखिलेश कुमार सैनिक, पप्पू कुमार सोनी, आजाद श्रीवास्तव, सुशील कुमार सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन