10.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

राहत सामग्री के लिए हाइवे जाम

राजद कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी घंटों हाइवे जाम रहने से मची रही अफरातफरी बिहिया : बिहिया व शाहपुर प्रखंडों में बाढ़ की विभीषिका के बावजूद प्रशासन द्वारा व्यापक पैमाने पर राहत वितरण नहीं करने राजद कार्यकर्ताओं व दर्जनों ग्रामीणों ने गुरुवार को आरा-बक्सर हाइवे को बिहिया प्रखंड के दोघरा गांव […]

राजद कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

घंटों हाइवे जाम रहने से मची रही अफरातफरी

बिहिया : बिहिया व शाहपुर प्रखंडों में बाढ़ की विभीषिका के बावजूद प्रशासन द्वारा व्यापक पैमाने पर राहत वितरण नहीं करने राजद कार्यकर्ताओं व दर्जनों ग्रामीणों ने गुरुवार को आरा-बक्सर हाइवे को बिहिया प्रखंड के दोघरा गांव के समीप घंटों जाम कर दिया़ हाइवे जाम रहने के कारण अफरातफरी मची रही और कई वाहन जाम में फंसे रहे़ सड़क सुबह 9 बजे से दोपहर एक बजे तक जाम रहा़ जाम का नेतृत्व राजद के प्रदेश सचिव ललन यादव व प्रखंड अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद यादव ने किया़ सड़क जाम के दौरान प्रशासन विरोधी नारे लगाते हुए नेताओं ने कहा कि भयानक बाढ़ के बावजूद प्रशासन द्वारा बाढ़ पीडि़तों के लिए अब तक राहत सामग्री नहीं बांटी गयी है और कई क्षेत्रों में नाव की भी व्यवस्था नहीं की गयी है. इससे ग्रामीणों की दुश्वारियां बढ़ गयी है़ं नेताओं का कहना था कि राहत शिविरों में शरण लिये हुए बाढ़ पीडि़तों के बीच अनाज देने के बदले लंगर चलाया जाये ताकि लोग राहत महसूस कर सकें ़ इस दौरान जिला प्रशासन द्वारा शाहपुर बाढ़ग्रस्त क्षेत्र के लिए ट्रैक्टर पर लाद कर भेजी जा रही दो नावों को राजद कार्यकर्ताओं ने रोक लिया़ जाम की सूचना पाकर बिहिया के अंचलाधिकारी बासुकीनाथ श्रीवास्तव जाम स्थल पर पहुंचे़ अंचलाधिकारी द्वारा शीघ्र सभी मांगों को पूरा करने व अनुमंडलाधिकारी द्वारा टेलीफोन पर आश्वासन मिलने के बाद राजद ने अपना जाम हटाया और दोनों नावों को छोड़ा़ मामले के संबंध में सीओ ने बताया कि शुक्रवार तक जिला मुख्यालय से चार नाव आ जायेंगी और बाढ़ पीडि़तों के बीच प्रभावितों की सूची आते ही अनाज का वितरण कराया जायेगा़ जाम कार्यक्रम में कुंदन शर्मा, सुरेंद्र यादव, बंटी चौबे, सुबोध पासवान, रसूल मियां, मुन्ना समेत अनेक लोग शामिल रहे़

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel