भूमि विवाद को ले दो पक्षों में जम कर मारपीट
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :14 Apr 2015 8:10 AM
विज्ञापन

आरा : भूमि विवाद को लेकर उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गजराजगंज ओपी अंतर्गत मसाढ़ गांव में दो पक्षों के लोग आपस में भीड़ गये, जिसके बाद दोनों पक्षों के तरफ से जम कर मारपीट हुई, जिसमें महिला समेत आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. मिली जानकारी के अनुसार अरविंद सिंह और श्यामदेव […]
विज्ञापन
आरा : भूमि विवाद को लेकर उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गजराजगंज ओपी अंतर्गत मसाढ़ गांव में दो पक्षों के लोग आपस में भीड़ गये, जिसके बाद दोनों पक्षों के तरफ से जम कर मारपीट हुई, जिसमें महिला समेत आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. मिली जानकारी के अनुसार अरविंद सिंह और श्यामदेव सिंह के बीच पूर्व से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था.
सोमवार को दोनों पक्ष के लोग भूमि विवाद को लेकर आमने-सामने आ गये, जिसके बाद पहले दोनों लोगों में तु- तु मैं- मैं हुआ. देखते-ही-देखते मामला हिंसक झड़प में तब्दील हो गया. दोनों पक्षों के तरफ से जम कर ईंट-पत्थर व लाठी-डंडे चलाये गये, जिसमें दोनों पक्षों के तरफ से बबलू सिंह, अरविंद सिंह, श्यामदेव सिंह, सरस्वती देवी, अनिल कुमार सहित आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये.
घायलों को ग्रामीणों की सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. वहीं दोनों पक्षों के तरफ से प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है. मारपीट में जख्मी दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. घटना के बाद से दोनों पक्षों में तनाव व्याप्त है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










