राहत सामग्री में न हो धांधली

Updated at :21 Aug 2013 3:03 AM
विज्ञापन
राहत सामग्री में न हो धांधली

बाढ़पीड़ितों ने आरा–बक्सर मुख्य मार्ग को किया जाम आरा : राहत सामग्री में भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए भाकपा माले के बैनर तले बाढ़पीड़ित वीवीगंज एवं चकिया गांव के ग्रामीणों ने आरा–बक्सर मुख्य मार्ग को घंटों जाम कर विरोध जताया. सभी ने कहा कि राहत सामग्री में धांधली नहीं होनी चाहिए. सूचना पाकर मौके […]

विज्ञापन

बाढ़पीड़ितों ने आराबक्सर मुख्य मार्ग को किया जाम

आरा : राहत सामग्री में भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए भाकपा माले के बैनर तले बाढ़पीड़ित वीवीगंज एवं चकिया गांव के ग्रामीणों ने आराबक्सर मुख्य मार्ग को घंटों जाम कर विरोध जताया.

सभी ने कहा कि राहत सामग्री में धांधली नहीं होनी चाहिए. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे बीडीओ के आश्वासन के बाद जाम को किसी तरह हटाया गया. जानकारी के अनुसार आरा प्रखंड में बाढ़ से पीड़ित वीवीगंज तथा चकिया गांव के ग्रामीणों ने राहत सामग्री में धांधली करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को आराबक्सर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया.

इस दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों ने जिला प्रशासन के खिलाफ रोषपूर्ण नारेबाजी की. लोगों का कहना था कि राहत सामग्री का वितरण सही तरीके से नहीं किया जा रहा है. जाम स्थल पर एक सभा का भी आयोजन किया गया.

सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि जिला प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी बाढ़पीड़ितों के बीच राहत सामग्री वितरण करने में लापरवाही बरत रहे हैं. जाम से वाहनों की लंबी कतार सड़क की दोनों तरफ लगी रही.

जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे बीडीओ के आश्वासन के बाद जाम को समाप्त कराया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन