विधायक की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन

Updated at :07 Aug 2013 1:38 AM
विज्ञापन
विधायक की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन

पीरो : पटना में भोजपुर के प्रभारी मंत्री के आवास के समक्ष नहरों में पानी पहुंचाने की मांग को लेकर धरना पर बैठे जगदीशपुर के विधायक भाई दिनेश को गिरफ्तार करने के विरोध में मंगलवार को आक्रोशित राजद कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में शामिल लोगों ने बिहार सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी भी […]

विज्ञापन

पीरो : पटना में भोजपुर के प्रभारी मंत्री के आवास के समक्ष नहरों में पानी पहुंचाने की मांग को लेकर धरना पर बैठे जगदीशपुर के विधायक भाई दिनेश को गिरफ्तार करने के विरोध में मंगलवार को आक्रोशित राजद कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में शामिल लोगों ने बिहार सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी भी की.

इस दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने कहा कि नीतीश कुमार की तानाशाही से बिहार की जनता ऊब चुकी है. नहरों में पानी नहीं होने के कारण क्षेत्र के किसान त्राहित्राहि कर रहे हैं, लेकिन निरंकुश नीतीश सरकार किसानों की समस्याओं का निराकरण करने के बजाय किसानों की समस्या के लिए आवाज उठाने वाले विधायक को गिरफ्तार कर रही है. राजद कार्यकर्ताओं ने सरकार की इस कार्रवाई को जनविरोधी करार देते हुए इसके खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन चलाने की बात कही.

राजद नेता काशीनाथ सिंह, प्रखंड अध्यक्ष सुनील सिंह, पूर्व जिला पार्षद प्रमोद सिंह, जिला पार्षद रीता देवी, तरारी राजद अध्यक्ष सत्यनारायण साह और युवा राजद के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत चौबे सहित दर्जनों नेताओं ने विधायक की गिरफ्तारी पर आक्रोश प्रकट करते हुए उन्हें रिहा करने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन