बीएड व पार्ट थर्ड की परीक्षाएं स्थगित

आरा : छात्र समागम के नेताओं ने गुरुवार से शुरू हो रही बीएड परीक्षा के लिए केंद्रों के हुए निर्धारण में धांधली का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया. इसको लेकर संगठन के नेताओं ने कुलपति एवं परीक्षा नियंत्रक को एक ज्ञापन सौंपा. साथ ही परीक्षा के लिए निर्धारित किये गये केंद्रों को बदलने की मांग […]
आरा : छात्र समागम के नेताओं ने गुरुवार से शुरू हो रही बीएड परीक्षा के लिए केंद्रों के हुए निर्धारण में धांधली का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया. इसको लेकर संगठन के नेताओं ने कुलपति एवं परीक्षा नियंत्रक को एक ज्ञापन सौंपा. साथ ही परीक्षा के लिए निर्धारित किये गये केंद्रों को बदलने की मांग की.
छात्रों के प्रदर्शन को देख कर विवि प्रशासन ने आनन–फानन में परीक्षा समिति की बैठक बुलायी. इसके बाद गुरुवार से शुरू हो रही बीएड की वार्षिक परीक्षा एवं छह अगस्त से शुरू होने वाली स्नातक खंड थ्री की परीक्षा को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया.
प्रदर्शन के दौरान भाई जितेंद्र, अनुराग कुमार मुन्ना, कुमुद पटेल, उमेश सिंह, गोलू कुमार, अजीत कुमार, दीपक, महेंद्र तुरहा, श्रीराम पासवान, धनी कुमार, राजीव राय, मदन, मोहम्मद तौकीर, पिंटू आदि छात्र उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










